फतेहपुर

अपना सम्पूर्ण जीवन अटल जी ने देश को कर दिया था समर्पित

Smriti Nigam
26 Dec 2020 6:10 AM GMT
अटल जी के ब्यक्तित्व पर प्रकाश डालते एसडीएम प्रह्लाद सिंह
x

अटल जी के ब्यक्तित्व पर प्रकाश डालते एसडीएम प्रह्लाद सिंह

उनके जन्मदिवस को मनाया गया सुशासन दिवस के रूप में

फतेहपुर । पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी बाजपेयी के जन्मदिवस को भाजपा ने सुशासन दिवस के रूप में मनाया। जनपद में जगह जगह उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर लोगों ने उन्हें याद किया।

इसी क्रम में शुक्रवार को खागा तहसील परिसर के सभागार कक्ष में भूत पूर्व दिवंगत प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी जी का जन्मदिन धूम धाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वयं उपजिलाधिकारी प्रह्लाद सिंह व संचालन तहसीलदार शशि भूषण मिश्रा ने किया।

कार्यक्रम का आगाज उपजिलाधिकारी प्रह्लाद सिंह ने दिवंगत भूत पूर्व प्रधानमंत्री स्व० अटल बिहारी बाजपेयी जी की प्रतिमा में माल्यार्पण कर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अटल जी एक सच्ची और निष्पक्ष राजनीति के प्रणेता प्रखर विद्वान एवं सात्विक विचारों वाले नेता थे। जिन्होंने अपने पूरे राजनीति कार्यकाल के दौरान पक्ष विपक्ष की राजनीति नहीं बल्कि देश हित की राजनीति की। उन्होंने कारगिल युद्ध के समय जिस बुद्धिमत्ता का परिचय दिया था। वो हम सबके लिये अविष्मरणीय रहेगा।

अटल जी ही एक ऐसे नेता थे जो कि पक्ष ही नहीं बल्कि विपक्ष को भी मिलाकर चलते थे।

उनका और उनके विचारों का सम्मान हर पार्टी का नेता फिर चाहे वो कांग्रेस का रहा हो, सपा, बसपा अथवा अन्य दल का रहा हो, करते हैं। वे हमेशा द्वेष पूर्ण राजनीति से कोसों दूर रहे हैं।

जो कि अपने वक्तब्य और कविताओं के माध्यम से रोते हुए चेहरे को भी हँसाने की ताकत रखते थे। उनका पूरा राजनैतिक जीवन ही नहीं बल्कि पूरा जीवन ही निर्विवाद और आरोप विहीन रहा है।

वहीं तहसीलदार शशिभूषण मिश्रा ने कहा कि अटल जी एक विलक्षण प्रतिभा वाले मृदुभाषी सरल स्वभावी नेता थे। उनके जैसा नेता मिलना ही मुश्किल है। उन्होंने अपना पूरा जीवन काल ही देश को समर्पित कर दिया था।

देश हित मे उनके द्वारा किया गया योगदान हम सबके लिये प्रेरणा स्रोत और अविष्मरणीय रहेगा।

इसी क्रम में विजयीपुर विकास खण्ड में भाजपाइयों एवं अधिकारियों ने अटल जी का जन्मदिन केक काटकर व एक दूसरे का मुँह मीठा कर मनाया। जहाँ कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वयं विजयीपुर ब्लॉक वीडियो गोपीनाथ पाठक ने की। क्षेत्रीय विधायक कृष्णा पासवान बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुई। वहीं धाता विकास खण्ड परिसर में भी भाजपाइयों ने केक काटकर एक दूसरे का मुँह मीठा कर अटल जी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया।

हथगांव विकास खण्ड परिसर में उपजिलाधिकारी प्रह्लाद सिंह की अध्यक्षता में अटल जी का जन्मदिन मनाया गया व ऐराया विकास खण्ड में वीडियो मुकेश कुमार की अध्यक्षता में अटल जी का जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे के साथ साथ कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों समेत क्षेत्रीय जनता का भी मुँह मीठा कराया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी प्रह्लाद सिंह, तहसीलदार शशिभूषण मिश्रा, नायब तहसीलदार सीमा भारती, वीडियो गोपीनाथ पाठक, मुकेश कुमार विधायक कृष्णा पासवान, नगर पँचायत अध्यक्ष गीता सिंह व उनके प्रतिनिधि (पति) रामगोपाल सिंह के अलावा श्याम सिंह, अशोक सिंह, अशोक यादव, पंकज पाल, सूरज सिंह, रामकुमार सिंह, रवि तिवारी, हिमांशु त्रिपाठी, ननकऊ तिवारी, आदित्य त्रिवेदी, राजेश, बीरेन्द्र सिंह, अजय सिंह, महेश त्रिपाठी, रामराज मिश्रा, धर्मराज, पंकज सिंह, गोलू ठाकुर समेत लगभग तीन सैकड़ा भाजपाई व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

धूमधाम से मनाया गया पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई का जन्म दिवस

खखरेरू/फतेहपुर । खखरेरू कस्बे के अपना बाजार प्रांगण में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में बीजेपी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, समाजसेवियों ने पूर्व प्रधानमंत्री के जीवन व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके जीवन संस्मरणो को प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पीएम किसान निधि हस्तांतरण के अंतर्गत प्रसारित होने वाले लाइव कार्यक्रम को एलसीडी के माध्यम से क्षेत्रीय किसानों को लाइव दिखाया गया। प्रधानमंत्री के लाइव कार्यक्रम को देखने के लिए उक्त स्थान पर खासी भीड़ जमा हुई। प्रधानमंत्री के संबोधन में किसानों के हित के लिए चलाई जा रही योजनाओं, कृषि सुधार कानून, पीएम किसान निधि के अंतर्गत किसान परिवारों के खाते में किसान निधि के हस्तांतरण कार्यक्रम को देखकर क्षेत्रीय किसान बहुत खुश थे।

खखरेरू में अटल बिहारी को यादकर उनके जन्मदिवस को मनाते लोग

किसान गोष्ठी में उपस्थित बीजेपी के जिला उपाध्यक्ष विकास पासवान, खखरेरू मंडल अध्यक्ष हिमांशु त्रिपाठी, बीजेपी के पंकज गुप्ता, ग्राम पंचायत प्रतिनिधि रुवाब अली एवं अन्य स्थानीय कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय किसानों को भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही किसान कल्याण योजनाओं एवं किसान कल्याण कानूनों के बारे में विस्तार से बताया व समझाया। इस मौके पर कस्बे के व्यापारी, प्रबुद्ध समाज सेवी, बुद्धा महाराज, लल्लू तिवारी, बुंदेलखंड विकास समिति खखरेरू के नगर अध्यक्ष कोमल मोदनवाल एवं अन्य समाज शुभचिंतक काफी संख्या में उपस्थित रहे।

भाजपाइयों ने मनाया सुशासन दिवस

जोनिहा/फतेहपुर। खजुहा ब्लाक के ग्राम सभा मंडराव में भाजपाइयों द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई के जन्मदिवस को सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। वही आयोजित किसान गोष्ठी में किसानों से कृषि कानून बिल को लेकर चर्चा की गई तथा उनकी समस्याओं का निस्तारण किया गया।

खजुहा ब्लाक के ग्राम सभा मंडराव में भाजपा के जोनिहा मंडल अध्यक्ष ऋषिराज सिंह की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सचान की उपस्थिति में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई जी के जन्मदिवस पर उनके चित्र में माल्यार्पण करके सुशासन दिवस के रूप में कार्यक्रम मनाया गया। इसके उपरांत आयोजित किसान गोष्ठी में क्षेत्र के किसानों की समस्याएं सुनी गई तथा उनका निस्तारण भी किया गया। मुख्य अतिथि ज्ञानेंद्र सचान ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला तथा उनकी उपलब्धिया गिनाई। जोनिहा मंडल अध्यक्ष ऋषिराज सिंह ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा की कृषि कानून बिल को लेकर विपक्ष अफवाह फैला रहा है।

मड़रांव में उनकी तस्वीर पर पुष्प चढ़ाते भाजपाई

जिस पर आप लोग यकीन न करके खेती किसानी पर ध्यान दें वहीं मंडल मीडिया प्रभारी रमन शुक्ला ने किसानों से कहा की भाजपा सरकार किसानों की हितैषी है। यह कृषि कानून बिल किसानों के हित के लिए ही बनाया गया है जिससे कि किसानों को उसकी उपज का सही मूल्य मिल सके और वहां मौजूद सभी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और किसानों के बीच हुई बातचीत का प्रसारण भी देखा। इस मौके पर सेक्टर संयोजक शैलेंद्र शुक्ला, अवधेश मिश्रा, अरुण कुमार, भूपेंद्र सिंह सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Next Story