फतेहपुर

युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओ के बल पर बहुमत से जीतेगी भाजपा: प्रांशुदत्त

युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओ के बल पर बहुमत से जीतेगी भाजपा: प्रांशुदत्त
x
विरोधियों को विसर्जित करने का काम करेगा युवा मोर्चा : प्रदेश अध्यक्ष

फतेहपुर । भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा युवा समागम कार्यक्रम का आयोजन शहर के मंडप गेस्ट हाउस परिसर में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा प्रांशुदत्त द्विवेदी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भाजपा आशीष मिश्रा ने की। कार्यक्रम का कुशल संचालन जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा मधुराज विश्वकर्मा ने किया। दीप प्रज्वलन एवं दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प आर्चन के उपरांत क्षेत्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा सुनील साहू के ओजस्वी उद्बोधन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

जनपद के प्रत्येक कोने से उमड़े युवाओं के जनसैलाब ने हुंकार भरते हुए आगामी विधानसभा चुनाव जीतने का दम दिखाया। मुख्य अतिथि प्रांशु दत्त द्विवेदी ने युवाओं से विरोधी, सपा एवं बसपा सरकार को घेरते हुए कहा कि इस बार विधानसभा चुनाव में इनका सूपड़ा साफ होने वाला है। हम उत्तर प्रदेश के राष्ट्रवादी युवाओं के बल पर चुनाव को पूर्ण बहुमत से अधिक सीटों के साथ जीतने वाले हैं। उन्होंने विरोधी बसपा को घेरते हुए कहा कि ब्राह्मणों के नाम का शगुफा छोड़ने वाली मायावती की मंशा कभी पूर्ण होने वाली नहीं है।

उन्होंने कार्यक्रम की सराहना करते हुए जिला अध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा की पीठ थपथपाई एवं सफल आयोजन के लिए सदर, जहानाबाद, बिंदकी, हुसैनगंज, खागा एवं अयाह शाह विधानसभाओं के समस्त मंडलों से आए कार्यकर्ताओं का जीत की हुंकार के साथ अभिवादन एवं अभिनंदन ज्ञापित किया। इसके बाद फतेहपुर जिले के यूथ आईकॉन रोटी घर संचालिका स्मिता सिंह एवं डॉ अनुराग श्रीवास्तव के अलावा समाजसेवी मोना ओमर को सम्मानित किया। वही शाह स्थित आश्रम में पौधरोपण भी किया गया।


कार्यक्रम में जिला प्रभारी भाजपा प्रकाश शर्मा, जिला प्रवासी प्रदेश महामंत्री वरुण गोयल, प्रदेश उपाध्यक्ष विकास श्रीवास्तव बाबा, प्रदेश मंत्री रोहित मिश्रा, शिव वीर सिंह भदोरिया, इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष प्रसून तिवारी, विमलेश पांडे, शिवाकांत सविता, कोमल सिंह, जिला महामंत्री उत्कर्ष श्रीवास्तव, सावन गुप्ता, जिला मंत्री आशीष तिवारी, ऐश्वर्य सिंह चंदेल, जिला कार्यकारिणी सदस्य उदय प्रताप सिंह, विक्रम सिंह, जिला कोषाध्यक्ष प्रशांत ओमर, सत्यम बाजपाई, सत्यम अग्रवाल, नीरज यादव, सुयश सिंह, शिवांशु श्रीवास्तव, अमित सिंह, नितेंद्र सिंह, सौरभ श्रीवास्तव, वैभव द्विवेदी, श्रीराम द्विवेदी, वीरेंद्र मिश्रा, दुर्गेश पांडे, शिवांशु शुक्ला, मनीष सोनकर, हिमांशु त्रिपाठी, राहुल वर्मा, कुलदीप तिवारी, अमित सिंह, श्रेय शुक्ला, शानू सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव, चंद्र प्रकाश मिश्रा, आयुष द्विवेदी, अभिषेक सैनी, अखिलेश सिंह, अनुभव शुक्ला, यश गुप्ता, संदीप चंदेल, अरुण सिंह, गौरव गुप्ता, रोहित कश्यप, सौरभ बाजपेई, शशांक ओमर, आभाष मिश्रा, विकास त्रिपाठी, शिवम वर्मा, शक्ति सिंह, जुगेश सिंह, सुशील शुक्ला, कैलाश राठौर आदि हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Next Story