फतेहपुर

जगह जगह कटे केक, कार्यकर्ताओ ने सपा का इकबाल किया बुलंद

Shiv Kumar Mishra
2 July 2021 6:30 AM GMT
जगह जगह कटे केक, कार्यकर्ताओ ने सपा का इकबाल किया बुलंद
x
जगह जगह कटे केक, कार्यकर्ताओ ने सपा का इकबाल किया बुलंद

फतेहपुर । गुरुवार को जिला बार एसोशिएसन के अध्यक्ष व वरिष्ठ सपा नेता जगदीश सिंह चौहान के नेतृत्व में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मॉडल बार एसोशिएसन के कार्यालय में धूमधाम के साथ एक दूसरे को केक खिलाकर मनाते हुए उनकी नीतियों का बखान किया।

इसी प्रकार बिन्दकी विधानसभा क्षेत्र में सनगांव ग्राम प्रधान इफ्तखार खां उर्फ हाजी माउल, सूपा गाँव के पूर्व प्रधान शानू खान के संयोजकत्व में जगदीश सिंह चौहान के नेतृत्व में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्म 21-21 किलो के केक कटवाकर व एक दूसरे का मुँह मीठा कराते हुए मनाया।

इसी प्रकार शहर के पचास नम्बर रेलवे गेट स्थित पार्टी कार्यालय में सपा जिलाध्यक्ष विपिन यादव की अगुवाई में सपाइयों ने 48 किलो का केक काटकर राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया। खागा में सपा नगर अध्यक्ष कलीम शेख के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन केक काटते हुए मनाया। वहीं किशनपुर कस्बे स्थित लक्ष्मी मन्दिर स्कूल प्रांगण में नगर अध्यक्ष अखिलेश अग्रवाल के नेतृत्व में सपाइयों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन केक काटकर उनकी लम्बी आयु की कामना करते हुए मनाया। इस दौरान संगठन पदाधिकारियो व कार्यक्रताओं ने एक दूसरे को केक खिलाकर मुँह मीठा कराया।

कार्यक्रम के अंत मे सपा जिलाध्यक्ष विपिन सिंह यादव व राज्य सभा सांसद विशम्भर निषाद व सभी नगर अध्यक्षों ने कार्यकताओं से आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में चुनावी फतह हासिल करने व राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिये अभी से चुनावी तैयारियों में तन मन धन से जुटने का आवहन्न किया। इसी प्रकार नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन चन्द्र प्रकाश लोधी ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर लोहरन बस्ती में लोगों को फल वितरण किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विपिन सिंह यादव, राज्य सभा सांसद विशम्भर निषाद, अशोक पटेल, पूर्व विधायक मदन गोपाल वर्मा, मो० सफीर, मोइन खान, सतीशराज, अरुणेश पाण्डेय, दयालू गुप्ता, संगीता राज पासवान, आशीष गौड़, नागेन्द्र सिंह चौहान, रवि प्रताप सिंह, विकास श्रीवास्तव, योगेन्द्र सिंह यादव, अजय पटेल, दीपक सिंह, जितेन्द्र सिंह चौहान, सुनील उमराव, चन्द्र प्रकाश लोधी, अशोक सिंह, शोएब खान, मो० शाबिद, रवींद्र यादव, ब्रजेन्द्र सिंह यादव, सईद अहमद, सत्तार खान, सोहराब खान, नीरज चौरसिया, कलीम शेख, परवेज आलम, अंकित यादव, रावेंद्र यादव, इन्दल सिंह, अखिलेश अग्रवाल, महेश अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, कल्लू सेठ, अनिल सिंह, फिरोज खान समेत लगभग चार सैकड़ा अधिवक्तागण पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Next Story