फतेहपुर

डीएम एसपी ने सुनी फरियादियों की शिकायतें

सुजीत गुप्ता
21 Nov 2021 8:17 AM GMT
डीएम एसपी ने सुनी फरियादियों की शिकायतें
x

फतेहपुर । ज़िलाधिकारी अपूर्वा दुबे व पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील सदर में फरियादियों की जन शिकायतें सुनी। तहसील समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस, कृषि, पूर्ति, बाल विकास, सिंचाई, विद्युत, शिक्षा, सड़क, चिकित्सा स्वास्थ्य, नगर पालिका, जल निगम, वृद्धा, निराश्रित महिला, दिव्यांग पेंशन, आवास, चकबन्दी, विकास विभाग आदि विभागों से सम्बन्धित कुल 48 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिनमे से 06 प्रार्थना पत्रो का उपस्थित अधिकारियों द्वारा मौके पर निस्तारण कर दिया गया।

उन्होंने कहा लंबित जनशिकायतों मातहतों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु सख्त निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि जिलास्तरीय अधिकारी अपने-अपने विभाग से सम्बंधित शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण करे। जरूरत के हिसाब से मौके पर जा कर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। उन्होंने कहा कि आवास, नाली, अस्थाई कब्जों, भूमि आदि से संबंधित प्राप्त शिकायतो के निस्तारण के लिये राजस्व कर्मी व पुलिस बल की टीम बनाकर मौके पर जाकर गुणवत्तापूर्ण शिकायतो का निस्तारण कराकर अवगत भी कराने के निर्देश दिये।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही तय की जाय। कार्यदायी संस्था सड़क निर्माण होंने वाले अन्य कार्य जैसे जल निगम, विद्युत, अन्य कार्य के लिए एनओसी ले जिससे सड़क निर्माण किसी प्रकार की समस्या न उत्पन्न हो। इस मौके पर उपजिलाधिकारी सदर, तहसीलदार सदर, जिलास्तरीय अधिकारी गण सहित अन्य संबंधितगण उपस्थित रहे।


Next Story