फतेहपुर

अप्राकृतिक सम्बंध को जगजाहिर करने पर दोस्त ने कर दी दोस्त की हत्या

Smriti Nigam
12 Aug 2021 6:12 AM GMT
अप्राकृतिक सम्बंध को जगजाहिर करने पर दोस्त ने कर दी दोस्त की हत्या
x
नाबालिक साथी एक दूसरे से बनाते थे अप्राकृतिक सम्बन्ध

फतेहपुर। थाना क्षेत्र के गाजीपुर गाँव निवासी एक 14 वर्षीय किशोर बीते रविवार को अपने खेतों की ओर गया था औऱ वहीं से ग़ायब हो गया था। ग़ायब किशोर का शव सोमवार को गाँव से ही कुछ दूरी पर एक गन्ने के खेत से बरामद हुआ था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया तो गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई।

पुलिस ने जाँच शुरू की और कुछ संदिग्धों को उठाकर पूछताछ की। पूछताछ में मृतक के गाँव के ही एक हमउम्र किशोर के बारे में पता चला कि मृतक अक्सर उसके साथ समय व्यतीत करता था। पुलिस ने उस लड़के को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो पूरे घटनाक्रम का खुलासा हो गया। लड़के ने बताया कि उसकी औऱ मृतक की गहरी दोस्ती थी। दोनों स्वेच्छा से अक्सर अप्राकृतिक सम्बंध बनाते थे लेकिन मृतक इस बारे में एक फोटो कॉपी दुकान के संचालक विमल कुमार औऱ हमजोली अन्य साथियों से बताता था।

जिसके चलते उसे बहुत शर्मिंदगी महसूस होती थी। इसी के चलते मैंने हत्या की योजना बनाई औऱ खेत में बहाने से बुलाकर तौलिया बिछा लेटा दिया औऱ फ़िर नायलॉन की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए बाल हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की जाँच में हत्याकांड में फ़ोटो कॉपी संचालक विमल कुमार की भी संलिप्तता पाई गई है। फ़िलहाल विमल फ़रार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।


Next Story