फतेहपुर

धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, कई उपनिरीक्षक व कांस्टेबल भी हुए सम्मानित

सुजीत गुप्ता
17 Aug 2021 5:55 AM GMT
धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, कई उपनिरीक्षक व कांस्टेबल भी हुए सम्मानित
x
पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह को उत्कृष्ट सेवा के लिए मिला प्लेटिनम पदक, तत्कालीन पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल भी सिल्वर पदक से हुए सम्मानित

फतेहपुर । पुलिस लाइन में स्वतंत्रता दिवस पन्द्रह अगस्त (राष्ट्रीय) पर्व धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसका शुभारम्भ जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे व पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने परिसर में निर्धारित समय पर ध्वजारोहण करते हुए किया। तत्पश्चात महिला व पुरुष पुलिस कर्मियों द्वारा तिरंगे के सम्मान में राष्ट्रगान भी गाया गया। सेरेमोनियल गार्द द्वारा तिरंगे को सलामी दी गई। इसके तुरंत बाद पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में पुलिस लाइन के सभागार कक्ष में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसका आगाज पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने समारोह में उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को 75वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए किया।


जिसके तुरन्त बाद उन्होंने अपने सेवाकाल के दौरान उत्कृष्ट व सराहनीय कार्य करने के लिये ग्रह मंत्रालय द्वारा भारत सरकार द्वारा पुरस्कार के लिये चयनित किये गये पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को अलग अलग पदक चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

जिसकी शुरुआत उन्होंने जिले की पीआरवी यू पी 32 डी जी 1147 थाना कोतवाली एवं यूपी 32 डी जी 1152 थाना कल्याणपुर के कर्मचारियों द्वारा जनवरी 2021 से अब तक सबसे त्वरित गति से जन सेवा करने के साथ साथ अधिक इवेन्ट निष्पादित करते हुए उत्कृष्ट सेवा टाइम बनाये रखने व घटना स्थलों पर शीघ्रता से पहुंचने के लिये दोनो ही पीआरवी टीम में शामिल सभी पुलिस कर्मियों जिनमें मुख्य आरक्षी रजनीकांत मिश्रा, ब्रजेन्द्र कुमार, व महिला आरक्षी सोनम, अर्चना व आरक्षीचालक मानसिंह को अपर पुलिस महानिदेशक यू०पी० 112 लखनऊ द्वारा प्रदत्त पशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते हुए किया।

इसके तुरंत बाद उन्होंने एसआई उमाशंकर यादव, गणेश कुमार रावत, कविता पौनिया महिला आरक्षी को पुलिस महानिदेशक उ०प्र० द्वारा प्रदत्त प्रशंसा चिन्ह सिल्वर व गिरीश कुमार शुक्ला, मुख्य चालक को उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह, निरीक्षक राकेश कुमार पाण्डेय व मुख्य आरक्षी चालक प्रकाश मौर्य को सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। इसी क्रम में जनपद में अपने कार्यकाल के दौरान उत्कृष्ट सेवा देने वाले पुलिस अधिकारियों जिनमें उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार,

कल्याण सिंह, त्रिवेणी पाण्डेय, राम किशोर यादव, राम औतार द्विवेदी, अखिलेश्वर नाथ मिश्रा, ब्रजेन्द्र त्रिपाठी, राम प्रकाश, सन्तोष कुमार सिंह, राजेन्द्र यादव, विनोद कुमार, कमलेश कुमार पाल, शहंशाह हुसैन, अश्वनी कुमार सिंह, उमाकांत, लक्ष्मी शंकर यादव, कृष्ण कुमार त्रिपाठी, उदय सिंह यादव, दिनेश त्रिपाठी, रविशंकर, विजय कुमार यादव, अरुण कुमार सिंह, पृथ्वीराज सिंह, दया शंकर, इंद्रदेव तिवारी, धर्मेन्द्र कुमार मिश्रा, रमेश सिंह यादव, अजय कुमार शुक्ला, मो०फिरोज अहमद समेत करन सिंह को उत्कृष्ट सेवा पदक देकर सम्मानित करते हुए सभी पुलिस कर्मियों व अधिकारियों के उज्वल भविष्य की कामना की।

पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के तुरंत बाद पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह व जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे ने संयुक्त रूप से पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक में शहीदों को पुष्प चक्र अर्पित कर उनकी शहादत को याद किया। कार्यक्रम के अंत मे पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने सभी आगन्तुक पुलिस अधिकारियों व कर्मियों समेत जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे को धन्यवाद ज्ञापित कर सभी आगन्तुकों से स्वल्पाहार ग्रहण कर ही अपने गंतब्य की ओर प्रस्थान करने का आग्रह किया।

गौरतलब हो कि भारत सरकार (राज्य मन्त्रालय) द्वारा वर्तमान पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह को प्लेटिनम पदक व तत्कालीन पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल को भी उनके उत्कृष्ट व सराहनीय सेवा के लिये पुलिस महानिदेशक उ०प्र० द्वारा प्रदत्त पदक सिल्वर (रजत) प्रदान किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे, पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक राजेश यादव सीओ सिटी संजय सिंह समेत पुलिस लाइन (कार्यालय) के समस्त अधिकारियों कर्मचारियों समेत जिला सर्किल के सभी सीओ व क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक व पत्रकार बन्धु मौजूद रहे।

Next Story