फतेहपुर

जिला जज की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई लोक अदालत, 53623 वादों का हुआ निस्तारण

सुजीत गुप्ता
13 Sep 2021 9:55 AM GMT
जिला जज की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई लोक अदालत, 53623 वादों का हुआ निस्तारण
x

फतेहपुर । शासन की मंशानुसार आवाम को त्वरित न्याय दिलाने के लिये रविवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर के तत्वावधान में जिला जज अशोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में दीवानी न्यायालय परिसर फतेहपुर, खागा न्यायालय परिसर, ग्राम न्यायालय बिन्दकी परिसर फतेहपुर समेत समस्त तहसील परिसर समस्त नगर पालिका एवं समस्त नगर पंचायत परिसर श्रम कार्यालय परिसर, समस्त विद्युत वितरण खण्ड परिसर, दूर संचार कार्यालय समस्त समस्त बैंकों से सम्बंधित समस्याओं वादों के निस्तारण के लिये राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।

जिसका शुभारंभ जिला जज/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अशोक कुमार सिंह ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया। जिला जज ने उपस्थित सभी न्यायिक अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सुलह-समझौते के माध्यम से अधिक से अधिक वादों का निस्तारण किया जाए। एवं निस्तारण करते समय वादकारी की आर्थिक स्थित का विशेष ध्यान दिया जाए। उसी के आधार पर अर्थ दण्ड दिया जाए।

इस दौरान जिला जज अशोक कुमार सिंह ने एक वाद का निस्तारण किया। विजय शंकर उपाध्याय प्रधान न्यायाधीश, पारिवारिक न्यायालय ने 37 वैवाहिक वादों, डा०बाल मुकुंद पीठासीन अधिकारी मोटर वाहन दुर्घटना ने 111 मोटर दुर्घटना याचिकाओं का निस्तारण करते हुए 23975000 रुपये प्रतिकर दिलाया। पृथ्वी पाल यादव अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट न०1 ने दो वादों का निस्तारण करते हुए 500 रुपये अर्थ दण्ड के रूप में जमा कराया। अखिलेश कुमार पाण्डेय विशेष न्यायाधीश अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम द्वारा 13 वादों का निस्तारण करते हुए 7000 रुपये अर्थदण्ड के रूप में जमा कराया।

मंजुला सरकार अपर प्रधान विशेष न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय फतेहपुर ने 07 वैवाहिक वादों का निस्तारण किया। अपर्णा त्रिपाठी अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट ने 01 वाद का निस्तारण कर 500 रुपया अर्थ दण्ड जमा कराया। महेन्द्र कुमार पासवान सिविल जज (सी०डी) f i c ने 590 दण्डित वादों का निस्तारण करते हुए 17865 रुपये अर्थदण्ड के रूप में जमा कराया। किरन मिश्रा सिविल जज ज्यूडिशियल खागा ने 1472 दण्डिक वादों का निस्तारण करते हुए 20390 रुपये अर्थदण्ड जमा कराया।

अतुल पाल न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय बिन्दकी ने 3157 दण्डिक वादों का निस्तारण करते हुए 20971 रुपये अर्थ दण्ड जमा कराया। अभिय भासिनी सिविल जज जुडिशियल ने 16 वादों का निस्तारण किया। अभिषेक कुमार अपर सिविल जज जुडिशियल कोर्ट न०5 ने 112 दण्डिक वादों का निस्तारण कर 21350 रुपये अर्थदण्ड के रूप में जमा कराया। प्रीति यादव ने अपर सिविल जज जूडीशियल ने 117 दण्डिक वादों का निस्तारण करते हुए 25210 रुपये जमा कराया।

रत्न शेखर निर्मल अपर सिविल जज एफ०टी०सी० ने 849 दण्डिक वादों का निस्तारण करते हुए 42241 रुपये अर्थ दण्ड जमा कराया। इस प्रकार राज्य न्यायालय द्वारा कुल 40548 वादों का निस्तारण करते हुए 95015407 रुपये शमन शुल्क जमा कराया गया। भारत संचार निगम द्वारा 31 प्रकरणों का निस्तारण करते हुए 45656 रुपया वसूला गया। जनपद के बैंकिग संस्थानों द्वारा 94312000 रुपये मूल्य के 950 प्रकरणों का निस्तारण किया गया।

इस प्रकार 53623 वादों का निस्तारण किया गया। लोक अदालत के समापन के बाद जिला जज विधिक सेवा प्राधिकरण जिला जज अशोक कुमार सिंह ने समस्त न्यायिक अधिकारियो कर्मचारियों अधिवक्ताओं जिला बार एशोसिएशन फतेहपुर के अध्यक्ष सचिव समेत समस्त पदाधिकारियों व मीडियाकर्मियों को लोक अदालत को सफल बनाने में सहयोग करने के लिये हार्दिक आभार ब्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान आयोजकों ने सभी जगह कोविड(19) नियमावली अनुपालन का विशेष ध्यान दिया।

Next Story