- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- फतेहपुर
- /
- तीन प्रतिष्ठानों से...
तीन प्रतिष्ठानों से डेढ़ करोड़ की चोरी में पुलिस के हाथ खाली, व्यापारियों को निशाना बना रहे शातिर चोर
- मुरली ज्वैलर्स से बीस किलो चांदी सहित अन्य आभूषण उठा ले गए शातिर चोर
- अमौली में 80 लाख की चोरी में भी पुलिस के हाथ खाली
जहानाबाद/फतेहपुर। जहानाबाद थाना क्षेत्र में चोरियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार की रात कस्बे के मोहल्ला लालू गंज बाजार स्थित मुरली ज्वेलर्स की दुकान में अज्ञात चोरों ने बगल की दुकान की छत में चढ़कर नकब लगाकर 15 हजार नकदी सहित लगभग 20 किलोग्राम चांदी एवं 25 ग्राम सोने के आभूषण पार कर दिए। घटना की सूचना भुक्तभोगी मनोज कुमार को उस समय हुई जब वह बुधवार को दुकान आया और दुकान का दरवाजा खोल कर देखा तो दुकान का सारा सामान फैला पड़ा था तथा दीवार में छेद था जहां से चोर अंदर आए थे। चोरों ने सीसी कमरों को भी तोड़ दिया था घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस सहित मौके पर एडिशनल एसपी राजेश कुमार व सीओ बिंदकी योगेंद्र मलिक सहित फॉरेंसिक प्रभारी सचेंद्र कुमार त्रिपाठी एवं चांदपुर थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया।
बीती 8 जनवरी को थाना चांदपुर के अंतर्गत अमौली स्थित चंदा साड़ी सेंटर मे भी चोरों ने इसी प्रकार से 80 लाख की चोरी की घटना को अंजाम दिया था। जबकि सदर कोतवाली के शहर क्षेत्र में के पॉश इलाके से खालसा मोबाइल की दुकान से लगभग तीस लाख की चोरी की घटना को अंजाम देकर चोर फरार हो गए थे। नगर सहित थाना क्षेत्र में हो रही लगातार चोरियों और पुलिस की नाकामी को देखते हुए व्यापारियों में भारी रोष व्याप्त है। लगातार चोरियों का बढ़ता ग्राफ और खुलासा न कर पाने में असमर्थ पुलिस ने चोरों के हौसलों को और बढ़ा दिया है जिसके चलते नगर सहित क्षेत्रवासी अपने को असुरक्षित महसूस करने लगे हैं।
बीते महीनों तथा दिनों मे लगातार कस्बे के मोहल्ला मलिकपुर स्थित बसपा नेता कमलेश प्रजापति, कछेऊरा निवासी रिटायर्ड फौजी जसवन्त सिंह एवं नेवरी जलालपुर निवासी कुमार सविता के मकान मे चोरों ने लाखों रूपये के जेवरातों के साथ साथ नकदी पार कर दी। इतना ही नहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जहानाबाद में कार्यरत लैब टेक्नीशियन सरताज अहमद की बाइक अस्पताल परिसर से चोरों ने पार कर दी थाना क्षेत्र में हुई आधा दर्जन से अधिक चोरियों का खुलासा पुलिस आज तक नहीं कर सकी है। हालांकि एडिशनल एसपी राजेश कुमार ने व्यापारियों को सुरक्षा का भरोसा दिलाने के साथ-साथ शीघ्र खुलासा करने की भी बात कही है भुक्तभोगी मनोज कुमार ने घटना की तहरीर थाने में दी है।
- दर्जनो चोरियों के खुलासे न होने से व्यापारी आक्रोशित
जिले में कुछ माह में ही दर्जनो चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं जिससे व्यापारी वर्ग दहशत जदा है जबकि आम आदमी भी रात रात भर जगने को मजबूर है। जबकि पुलिस सिर्फ खुलासे का भरोसा देकर घटनाओ को फाइलों में दफन कर देती है। इस बाबत उद्योग व्यापार मण्डल के अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने पुलिस अधीक्षक से बात करके घटना स्थल के निरीक्षण के लिए कहा। उन्होंने कहा कि घटना के खुलासे, अपराधियो की गिरप्तारी, व चोरी गए माल की बरामदगी की जाए, उन्होंने कहा कि व्यापारियों के यहां लगातार हो रही चोरियों से एक तरफ व्यापारियों में दहशत व्याप्त है, वही दूसरी तरफ रोष व आक्रोश पनप रहा है। उन्होंने कहा कि समस्त घटनाओं का खुलासा किया जाए अपराधियो को दण्डित किया जाए साथ ही चोरी गए माल की बरामदगी हो तथा व्यापारियों की रक्षा व सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाए ताकि भविष्य में व्यापारियों के यहां घटना न हो सके।