फतेहपुर

उचित दर विक्रेता संघ के अध्यक्ष का निधन

सुजीत गुप्ता
20 Nov 2021 7:07 AM GMT
उचित दर विक्रेता संघ के अध्यक्ष का निधन
x

निधन की जानकारी मिलते ही नगर के सभी उचित दर विक्रेताओं में शोक की लहर छा गई

फतेहपुर । नगर के उचित दर विक्रेता संघ के अध्यक्ष का बीमारी के चलते निधन हो गया। निधन की जानकारी मिलते ही नगर के सभी उचित दर विक्रेताओं में शोक की लहर छा गई।

शुक्रवार को नगर के प्रतिष्ठित उचित दर विक्रेता संघ के अध्यक्ष जीते शुक्ला उम्र 48 वर्ष का लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया। उनका इलाज लखनऊ के पीजीआई में चल रहा था, इस खबर को जैसे ही नगर में लोगो ने सुना तो राजनैतिक दलों के नेताओं, विक्रेताओं, सामाजिक संगठनों की भीड़ एकत्र हो गई और उनके परिजनों को सांत्वना देते हुए आत्मा की शांति के लिए लोगों ने ईश्वर से प्रार्थना की।

शव का अंतिम क्रियाकर्म जनपद के भिठौरा घाट में किया गया। इस दौरान समाजसेवी सुनीता गुप्ता, विनोद द्विवेदी, रामेश्वर दयाल दयालु, शैलेंद्र अग्निहोत्री, आंनद कपाड़िया, अतुल शुक्ला, अरुण द्विवेदी, मदन गुप्ता, जागेश्वरी देवी, तबस्सुम, फीतू, रोहित कश्यप, विभव शुक्ला, मधुराज विश्वकर्मा, संतोष कुमार, आशीष गुप्ता, विनय कुमार शुक्ला, नीरजा शुक्ला, ब्रजेंद्र शुक्ला, कमला देवी, काजू गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

सुजीत गुप्ता

सुजीत गुप्ता

    Next Story