फतेहपुर

यमुना में नहाने गई छह किशोरियां डूबी, एक की मौत, पांच को बचाया गया

Smriti Nigam
1 April 2021 6:50 AM GMT
यमुना में नहाने गई छह किशोरियां डूबी, एक की मौत, पांच को बचाया गया
x

ललौली/फ़तेहपुर । ललौली थाना क्षेत्र के उरौली गाँव की रहने वाली छह लड़कियां यमुना में स्नान करते समय बुधवार सुबह 8:30 गहरे पानी में डूब गईं। नाविकों ने पांच लड़कियों को डूबने से बचा लिया लेकिन एक 13 वर्षीय किशोरी डूब गई जिसकी तलाश पुलिस गोताखोरों की मदद से कर रही है।

बता दें कि ललौली थाने के यमुना तटीय गावँ उरौली मे गुंजन, ऊषा, संध्या, गुड्डन, रीना और श्रद्धा भी स्नान करने के लिए गई थी। बताते हैं कि स्नान करते समय लड़कियां गहरे पानी में जाकर डूबने लगी तभी वहां मौजूद लोगों का शोरगुल सुन नाविकों ने नदी में छलांग लगाते हुए कड़ी मशक्कत के बाद डूबी लड़कियों को निकाला जिनमे गुंजन पुत्री अजयपाल 14, ऊषा पुत्री रामधनी 19 को हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल भेजा गया। जबकि गुड्डन पुत्री जुग्गीलाल विश्वकर्मा 17, श्रद्धा पुत्री कल्लू 18, संध्या पुत्री बुद्धराज 19 सकुशल घर पर हैं। वहीं रीना पुत्री जुग्गीलाल विश्वकर्मा 13 की डूबकर मौत हो गई।


घटनाक्रम की जानकारी होते ही ललौली एसओ संदीप तिवारी ने मौके पर पहुँचकर छः किशोरियों के डूब जाने की पुष्टि की। उन्होने बताया कि लड़कियां सुबह यमुना स्नान के लिए गई थी जिसमें पांच लड़कियों को सकुशल निकाल लिया गया है, नदी से निकाली गई लड़कियों को जिला अस्पताल भेजा गया है। जहाँ एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। जब कि रीना पुत्री जुग्गीलाल 13 को पाँच घण्टे के रेस्क्यू के बाद मछुआरों की मदद से निकाला जा सका है जिसकी मौत हो चुकी है।

Next Story