फिरोजाबाद

छेड़छाड़ का विरोध करने पर शायर हाशिम फिरोजाबादी से मारपीट, चेहरे पर फेंका तेज़ाब!

Special Coverage News
20 Oct 2018 12:50 PM GMT
छेड़छाड़ का विरोध करने पर शायर हाशिम फिरोजाबादी से मारपीट, चेहरे पर फेंका तेज़ाब!
x
बताया गया है कि मोहल्ले के कुछ युवक स्कूल आती-जाती छात्राओं से छेड़छाड़ करते थे, जिसका क्षेत्र के लोग विरोध कर रहे थे।

फिरोजाबाद के नामचीन शायर हाशिम फिरोजाबादी पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। उनको बुरी तरह से पीटा गया। इतना ही नहीं, हमलावरों ने उन पर तेजाब फेंक दिया। इससे उनका चेहरा और हाथ जल गए।

घटना थाना रसूलपुर क्षेत्र के नालबंद चौराहे के पास शुक्रवार देर रात की है। सभी हमलावर मोहल्ले के ही रहने वाले हैं। हमले में घायल हाशिम ने पांच आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।

बताया गया है कि मोहल्ले के कुछ युवक स्कूल आती-जाती छात्राओं से छेड़छाड़ करते थे, जिसका क्षेत्र के लोग विरोध कर रहे थे। शुक्रवार रात को पंचायत बुलाई गई, जिसमें शायर हाशिम फिरोजाबादी को भी बुलाया गया।

पांच लोगों के खिलाफ दी तहरीर

हाशिम फिरोजाबादी ने छेड़छाड़ करने वाल युवकों को समझाया। उनसे कहा कि वे आगे से ऐसी गंदी हरकतें न करें। इस पर आरोपी भड़क गए। हाशिम फिरोजाबादी से मारपीट करने लगे। उनकी बुरी तरह पीटा गया।

इस दौरान हमलावरों ने हाशिम फिरोजाबादी पर ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया। इससे उनका चेहरा और हाथ बुरी तरह झुलस गए। घटना को अंजाम देकर हमलावर वहां से फरार हो गए।

हाशिम ने थाना रसूलपुर में तहरीर दे दी है। उनका कहना है कि उनके ऊपर तेजाब फेंका गया है। उन्होंने हमले का आरोप मोहल्ले के कुछ लोगों पर लगाया है। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।

-एजेंसियां

Next Story