फिरोजाबाद

यूपी में बीजेपी नेता की सरेआम गोली मार कर हत्या

Shiv Kumar Mishra
17 Oct 2020 8:58 AM GMT
यूपी में बीजेपी नेता की सरेआम गोली मार कर हत्या
x

उत्तर प्रदेश में अपराध पर काबू नहीं हो पा रहा है, अब यूपी के फिरोजाबाद जिले में शुक्रवार की देर शाम भाजपा मंडल उपाध्यक्ष की गोली मारकर हत्या करने वाले मुख्य आरोपी सहित तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

एडीजी आगरा अजय आनंद ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम अपनी दुकान के बाहर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष दयाशंकर गुप्ता बैठे थे तभी तीन बाइक सवारों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। शनिवार सुबह पुलिस को कामयाबी मिली।

आपको बता दें कि नारखी की चौकी नगला बीच निवासी दयाशंकर गुप्ता (43) पुत्र शांति स्वरूप गुप्ता की मेन बाजार में बिल्डिंग मैटेरियल और परचूनी की दुकान है। इसके साथ ही वे भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष थे। शुक्रवार की देर शाम वह अपनी दुकान पर ही थे। वह घर जाने की तैयारी कर रहे थे तभी तीन बाइक सवारों ने रुक कर उनको गोली मारी और भाग निकले। सीने में गोली लगते ही व्यापारी जमीन पर गिर गए थे। आसपास के लोगों ने आकर उनको उठाया। लोगों ने तत्काल परिवार को सूचना दी और भीड़ भी एकत्रित हो गई। गुस्साए लोगों ने एटा-टूंडला मार्ग पर जाम लगा दिया। मौत की सूचना आते ही भीड़ ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग शुरू कर दी।

फेसबुक पर हुई थी बहस

घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। जांच पड़ताल के दौरान पुलिस ने बताया था कि व्यापारी को दो दिन पहले किसी से कहासुनी हुई थी। इसके बाद फेसबुक पर भी बहस हुई थी।

Next Story