फिरोजाबाद

फिरोजाबाद में बड़ा हादसा : लुधियाना से रायबरेली जा रही बस और डीसीएम में टक्कर, 6 लोगों की मौत, कई घायल

Arun Mishra
14 Dec 2022 4:00 AM GMT
फिरोजाबाद में बड़ा हादसा : लुधियाना से रायबरेली जा रही बस और डीसीएम में टक्कर, 6 लोगों की मौत, कई घायल
x
फिरोजाबाद में एक बड़ा हादसा सामने आया है।

फिरोजाबाद में एक बड़ा हादसा सामने आया है। आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह एक भीषण हादसा हो गया। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 22 लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख जताया है।

बुधवार सुबह एक बस, जोकि लुधियाना से यूपी के रायबरेली जिला जा रही थी। आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के फिरोजाबाद में बस की डीसीएम से टक्कर हो गई। चार पुरुष, एक महिला और बच्चे की मौत हो गई। वहीं, 22 लोग घायल हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल 9 लोगों को शिकोहाबाद के अस्पताल भेजे गए हैं। बाकी अन्य को सैफई भेजा गया है। ये हादसा शिकोहाबाद के नगला खंगार के 61 माइल स्टोल के पास आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुआ है।

जानकारी के अनुसार, शिकोहाबाद के नगला खंगार में 61 मेल स्टोन के पास लुधियाना से रायबरेली जा रही स्लीपर बस आगे जा रही डीसीएम में घुस गई। स्लीपर बस में सवार छह यात्रियों की मौत हो है।

Next Story