फिरोजाबाद

फिरोजाबाद में एक युवक ने अपनी ही पत्नी का नहाते समय फोटो खींचकर फेसबुक पर किया पोस्ट,पुलिस मामले की जांच मे जुटी

Desk Editor
31 Aug 2022 1:07 PM GMT

फिरोजाबाद के जसराना क्षेत्र में एक युवक की शर्मनाक करतूत सामने आई है। उसने अपनी पत्नी के नहाते समय के फोटो फेसबुक पर पोस्ट कर दिए। जब पत्नी को इसका पता चला तो उसके होश उड़ गए। उसने पति के खिलाफ थाने में तहरीर दी। इसके आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी। थाना जसराना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला अपने घर पर नहाते समय पति से वीडियो कॉल पर बात कर रही थी। बात करने के बाद महिला ने फोन रख दिया।

इस दौरान पति ने उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। उसने वीडियो से फोटो बनाकर फेसबुक पर डाल दिए। महिला ने पति से फोटो हटाने के लिए कहा तो मना कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट पीड़ित महिला मंगलवार को कोतवाली पहुंची। पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया। पुलिस ने महिला से तहरीर लेकर आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। कोतवाल आजादपाल सिंह ने कहा कि महिला ने अपने पति पर आपत्तिजनक फोटो फेसबुक पर डालने का आरोप लगाया है।

रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। महिला ने बताया कि उसका पति सर्कस में काम करता है। वह दिल्ली में रहता है, जबकि महिला अपने ससुराल गांव में रह रही है। पति अक्सर उससे वीडियो कॉल पर बात करता था। पीड़िता ने कहा कि सपने में भी नहीं सोचा था कि पति ऐसी करतूत करेगा। उसने आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Next Story