फिरोजाबाद

फिरोजाबाद में दरोगा दिनेश मिश्रा की गोली मारकर हत्या

Shiv Kumar Mishra
3 Aug 2023 5:08 PM GMT
फिरोजाबाद में दरोगा दिनेश मिश्रा की गोली मारकर हत्या
x
बाइक सवार बदमाशों ने सीने में दागा फायर, पुलिस अधिकारी मौके पर

फिरोजाबाद के अरांव थाने में तैनात उपनिरीक्षक दिनेश कुमार मिश्रा (55) की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद बाइक सवार बदमाश फरार हो गए। घटना की जानकारी होते ही एसपी ग्रामीण सहित कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया। दरोगा के परिजनों को घटना की सूचना देने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवा दिया है। हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

विवेचना करने जा रहे थे

घटनाक्रम बृहस्पतिवार की शाम करीब सवा आठ बजे का है। जिला कन्नौज के थाना इंदरगढ़ के गांव सदाअतपुर निवासी दिनेश मिश्रा (55) इंद्रसेन मिश्रा अरांव थाना में उपनिरीक्षक पद पर तैनात थे। बृहस्पतिवार की शाम को बाइक पर सवार होकर एक ग्रामीण युवक के साथ अरांव-मैनपुरी मार्ग स्थित गांव में विवेचना करने गए थे। विवेचना करके वापस लौटने के दौरान चंदपुरा -पीथेपुर के मध्य अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने दारोगा को गोली मार दी।

सीने में मारी गोली

गोली दारोगा के सीने में लगने के कारण वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गए। बदमाश गोली मारने के बाद बदमाश फरार हो गए। दरोगा को गोली मारने की जानकारी होते ही एसपी देहात कुमार रणविजय सिंह, सीओ सिरसागंज प्रवीन तिवारी एवं थाना प्रभारी अरांव सहित कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गए। घायल दरोगा को उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर लाए, जहां चिकित्सकों ने दरोगा को मृत घोषित कर दिया। दरोगी की हत्या की जानकारी होते ही एसएसपी आशीष तिवारी, एसपी सिटी सर्वेशचंद्र मिश्रा, सीओ सिटी कमलेश कुमार सहित कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया।

Next Story