राष्ट्रीय

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व कुशल रणनीतिकार लक्ष्मीकांत वाजपेई बनाए गए राज्यसभा प्रत्याशी, आइए जानते हैं कौन है लक्ष्मीकांत वाजपेई ?

Satyapal Singh Kaushik
30 May 2022 1:30 PM IST
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व कुशल रणनीतिकार लक्ष्मीकांत वाजपेई बनाए गए राज्यसभा प्रत्याशी, आइए जानते हैं कौन है लक्ष्मीकांत वाजपेई ?
x
2014 में इनके प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए 80 में से 72 सीटें जितने मे कामयाब हुई थी बीजेपी

अपने कुशल रणनीति से 2014 में 80 में से 72 जिताने वाले भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी राज्यसभा के उम्मीदवार होंगे। लक्ष्मीकांत वाजपेयी भाजपा के कद्दावर नेता होने के साथ ही भाजपा का बड़ा ब्राह्मण चेहरा हैं। सपा ने जहां जयंत चौधरी के रूप में जाट मतों पर नजरें टिकाई हैं वहां भाजपा ने डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी को प्रत्याशी बनाकर पश्चिमी यूपी पर अपना सुरक्षा चक्र और मजबूत किया है।

*आइए जानते हैं कौन हैं लक्ष्मीकांत वाजपेई*

लक्ष्मीकांत वाजपेयी 14 साल की उम्र में जनसंघ से जुड़ गए थे। उन्हें 1977 में जनता पार्टी के यूथ विंग का अध्‍यक्ष बनाया गया था। 1980 में भाजपा मेरठ के महासचिव बने। लक्ष्मीकांत वाजपेयी उत्तर प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष भी बने। 1989 में वह मेरठ की शहर सीट से पहली बार विधायक चुने गए। 1991 का चुनाव दंगा होने के चलते काउंट नहीं हुआ। 1993 में वे चुनाव हार गए। 1996 में वह दूसरी बार एमएलए बने। 2002 में वह फिर चुनाव जीते और प्रदेश सरकार में मंत्री रहे लेकिन 2007 के चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। 2012 में वह फिर एमएलए बने। दिसंबर 2012 में बीजेपी ने उन्हें यूपी का अध्यक्ष बना दिया। इसके बाद वर्ष 2017 के विधानसभा में उन्हें फिर से निराशा हाथ लगी।

*बाजपेई के अध्यक्ष रहते हुआ था 2014 का आम चुनाव*

वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव उनकी अध्यक्षता में हुए। तब अमित शाह यूपी प्रभारी की भूमिका में थे। उस वक्त यूपी के 80 में से 72 सांसद बीजेपी के जीते थे। पश्चिमी उत्तर प्रदेश से भाजपा ने क्लीन स्विप करते हुए सभी 14 सीटें जीत ली थीं। इस सफलता के बाद कुछ राजनीतिक कारणों से उनको प्रदेशाध्यक्ष पद से हटाकर केशव प्रसाद मौर्य को अध्यक्ष बना दिया गया। हालिया विधानसभा चुनाव में वाजपेयी ने चुनाव न लड़ने की इच्छा व्यक्त की थी। बाद में उनको भाजपा ने ज्वाइनिंग कमेटी का अध्यक्ष बनाया। 70 की उम्र पार कर चुके लक्ष्मीकांत को राज्यसभा में भेजने, एमएलसी बनाने, राज्यपाल बनाये जाने की चर्चाएं खूब चलीं।

अंतत: बाजपेई को राज्यसभा प्रत्याशी बनाकर भाजपा ने उनके पार्टी अपनी निष्ठा जाहिर कर दी।

Satyapal Singh Kaushik

Satyapal Singh Kaushik

न्यूज लेखन, कंटेंट लेखन, स्क्रिप्ट और आर्टिकल लेखन में लंबा अनुभव है। दैनिक जागरण, अवधनामा, तरुणमित्र जैसे देश के कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में लेख प्रकाशित होते रहते हैं। वर्तमान में Special Coverage News में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story