उत्तर प्रदेश

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 'स्वतंत्रता दिवस' के अवसर झंडा रोहण किया साथ ही प्रदेशवासियो को दी बधाई

Desk Editor
15 Aug 2022 11:24 AM GMT
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर झंडा रोहण किया साथ ही प्रदेशवासियो को दी बधाई
x

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने 'स्वतंत्रता दिवस' के अवसर पर जनेश्वर मिश्र पार्क में झंडा रोहण किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों को 76 वां स्वतंत्रता दिवस के पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आजादी के लिए ना जाने कितने लोगों ने अपनी जान तक निछावर कर दिए। आज हम उन्हें याद कर नमन कर रहे है।

आजादी के आंदोलन के लिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने सत्य अहिंसा के मार्ग पर चल कर देश के आम नागरिक को जोड़कर आंदोलन को सफल बनाया। एक समय ऐसा आया कि अंग्रेजों को देश छोड़कर भागना पड़ा। उन्होंने कहा कि देश के सामने बड़ी चुनौतियां है। अन्यों देशों के विकास के आड़के पर नजर डाले तो हम बहुत पीछे है सोचना पड़ेगा कि हम कैसे आगे बढ़े। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी अहिंसा के मार्ग पर चल लोगों को आजादी के आंदोलन से जोड़ने का काम किया।

उन्होंने कहा कि हमारे लिए चिंता का विषय है कि महंगाई चरम पर है, बेरोजगारी बढ़ी है। इस दिशा में हमे काम करना होगा। कि युवाओं को कैसे रोजगार दिया जाए , महंगाई को कम किया जाए। उन्होंने कहा कि राम मनोहर लोहिया, संविधान निर्माता बाबा साहब अम्बेडकर देश में व्याप्त जाति को खत्म करने की दिशा में काम किया। अखिलेश ने कहा कि जिस देश के पास अच्छी सड़क है अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं उनका तेजी हो रहा है।

हमें इस दिशा में काम करना होगा। उन्होंने कहा कि आजादी का सपना यह था कि समाज के अंतिम व्यक्त के पास तक सभी सुविधाएं उपलब्ध हो। जिससे उनका जीवन स्तर बेहतर हो। कार्यक्रम के दौरान अखिलेश यादव, सपा कार्यकर्ता कई नेता मौके पर मौजूद रहे।

Next Story