उत्तर प्रदेश

Ramveer Upadhyay Death: पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय का निधन, लम्बे समय से थे बीमार

Arun Mishra
2 Sep 2022 6:44 PM GMT
Ramveer Upadhyay Death: पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय का निधन, लम्बे समय से थे बीमार
x
रामवीर उपाध्‍याय लम्बे समय से बीमार चल रहे थे.

उत्‍तर प्रदेश के ब्रज क्षेत्र के दिग्गज नेता और पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्‍याय का निधन हो गया है. इस दुखद खबर के बाद उनके समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गयी. रामवीर उपाध्‍याय लम्बे समय से बीमार चल रहे थे. रामवीर उपाध्याय हाथरस की सादाबाद सीट से पूर्व विधायक थे. मायावती सरकार में ऊर्जा मंत्री रह चुके हैं. शुक्रवार की रात आगरा के रेनवो अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली.



1996 से लगातार विधायक रहे हैं रामवीर उपाध्‍याय

हाथरस में भारतीय जनता पार्टी से अपनी राजतनीति की शुरुआत करने वाले रामवीर उपाध्याय ने करीब तीन दशक पहले टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर पार्टी छोड़ दी थी। 25 वर्ष बसपा में सफर के बाद भाजपा में शामिल हुए थे । बसपा में रामवीर उपाध्याय कद्दावर नेता थे और उन्होंने कई बार मंत्री और अन्य पदों पर रहकर राजनीति के अर्श को छुआ था। हाथरस की राजनीति में रामवीर का नाम बड़े नेता के रूप में हमेशा से रहा है। राम मंदिर आंदोलन के दौरान रामवीर उपाध्याय भाजपा में थे। उभरते हुए नेता के रूप में उन्होंने वर्ष 1993 में हाथरस सदर सीट से भाजपा से टिकट के लिए दावेदारी की, लेकिन पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दी।

इस बार हार गए थे चुनाव

जनपद हाथरस की सादाबाद सीट से भाजपा प्रत्‍याशी रामवीर उपाध्‍याय इस बार चुनाव हार गए थे। वे 25 वर्ष से निरंतर विधायक का चुनाव जीत रहे थे। मगर इस बार उन्‍हें हार का मुंह देखना पड़ा था।

Next Story