गाजियाबाद

यूपी के बीजेपी नेता ने की माँ के सामने गोली मारकर आत्म हत्या, मची सनसनी

Special Coverage News
6 Jun 2019 11:41 AM IST
यूपी के बीजेपी नेता ने की माँ के सामने गोली मारकर आत्म हत्या, मची सनसनी
x

उत्तर प्रदेश के जनपद गाज़ियाबाद में एक बीजेपी नेता ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जिस वक्त उन्होंने खुद को गोली मारी, उस वक्त उनकी माँ भी वहां मजूद थी। बताया जा रहा है कि बीते लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। जानकारी के मुताबिक पुस्तैनी जमीन में वो अपना हिस्सा मांग रहे थे, लेकिन भाई और माँ इसका विरोध कर रहे थे।

अशोक नगर कॉलोनी निवासी नवीन जैन (50) गांधीनगर किसान मोर्चा भाजपा के मंडल अध्यक्ष थे। उनका रमतेराम रोड पर डिस्पोजल क्रॉकरी व कप बनाने की फैक्ट्री है। जानकारी के मुताबिक पारिवारिक विवाद को लेकर वो लंबे समय से तनाव में चल रहे थे। बुधवार को उन्होंने सुसाइड नोट लिखा और इसके बाद कनपटी पर बन्दुक रखकर खुद को उड़ा लिया। बीजेपी नेता की आत्महत्या के वक्त उनकी माँ भी वहां मौजूद थी। पुलिस इस पुरे मामले की छानबीन में जुटी है।




बीजेपी नेता ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि पिछले 10 महीने से मेरा मानसिक रूप से उत्पीड़न किया जा रहा है। पवन जैन और पंकज जैन दोनों मेरे बड़े भाई हैं। दोनों रसूखदार हैं। पुलिस प्रशासन में उनकी पकड़ है। इसका फायदा उठाकर मुझे मानसिक रूप से तंग किया जा रहा है। मुझे धमकी देते हैं कि अगर हमारे खिलाफ कोई कार्रवाई की तो तेरे इकलौते पुत्र को जान से मरवा देंगे। तंग होकर मैंने आत्महत्या करने का फैसला किया, जिससे मेरे बेटे रचित को किसी प्रकार की हानि न हो सके। मेरे परिवार की सुरक्षा की जाए।

Next Story