
Archived
गाजियाबाद में थानेदार को पहनाई नोटों की माला, बना दी खबर जानिए क्यों हुआ दर्द!
शिव कुमार मिश्र
11 Feb 2018 1:26 PM IST

x
गाजियाबाद: जिले के लोनी थाने के थाना अध्यक्ष उमेश पांडे को चार्ज मिलने के बाद कुछ लोगों ने उनके स्वागत में उन्हें नोटों की माला पहनाकर उनका स्वागत किया था. इस मामला के सामने आने के बाद एसएसपी हरिनारायण सिंह ने जांच के आदेश दिए थे. इस मामले में एसएसपी ने कहा कि सीओ को जांच सौंपी गई है. जांच रिपोर्ट आने के बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
आपको बता दें कि लोनी थाने में शनिवार को नए थानेदार के रूप में उमेश पांडे की तैनाती की गई थी. जब वो पोस्टिंग के बाद थाने का चार्ज लेने थाने पहुंचे तो कुछ लोगों ने उनका स्वागत नोटों की माला से किया. इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने जांच के आदेश दिए है. इसके कुछ दिन बाद यह वीडियो सोशल मिडिया में वायरल हो गया है.
लोनी के एसओ उमेश पांडे ने कहा कि कुछ स्थानीय लोगों मेरे स्वागत में नोटों की माला लेकर आए थे. जांच में विभाग का पूरा सहयोग करूंगा. फिलहाल थानेदारी मिलने से पहले जांच के घेरे और सुर्खियों में आने वाले उमेश पांडे इलाके में चर्चा का केंद्र बन गए हैं. जहां एक तरफ सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ और डीजीपी ओपी सिंह बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था को लेकर जी तोड़ मेहनत कर रहे है, वहीं मतहत अधिकारी नोटों की माला पहनकर अपनी शोभा बढ़ा रहे है.
आपको बता दें कि यह घटना जिस तरह से इसे तूल दिया जा रहा है उस तरह की नहीं है, यह प्रक्रिया खुद थानेदार ने नहीं की होगी. लेकिन कुछ भी फिलहाल दरोगा जी संदेह के घेरे में आगये है.
Next Story




