Archived

गाजियाबाद: BJP विधायक नन्द किशोर गुर्जर पर हमला, SSP बोले- 'जल्द गिरफ्त में होंगें अपराधी'

Arun Mishra
18 Jun 2018 9:14 AM IST
गाजियाबाद: BJP विधायक नन्द किशोर गुर्जर पर हमला, SSP बोले- जल्द गिरफ्त में होंगें अपराधी
x
MLA Loni Nand Kishore Gurjar
विधायक नंदकिशोर गुर्जर पर हुए जानलेवा हमले के बाद पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है.

गाजियाबाद : उत्तरप्रदेश में अपराधियों के हौसलें इस कदर बुलंद हैं कि अब आम आदमी तो दूर विधायकों पर भी हमले हो रहे हैं. बीती रात गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर पर अज्ञात हमलाबारों ने हमला किया. मिली जानकारी के मुताबिक, लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर पर जानलेवा हमला फर्रुखनगर गंग नहर पाइप लाइन पर हिंडन नदी के पुल के पास हुआ है. दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने विधायक की गाड़ी पर गोलियां दागी जिसके बाद विधायक के निजी सुरक्षा कर्मियों ने जवाबी फायरिंग की तथा गाड़ी को भगाकर फरुखनगर चौकी पहुंच गए.

विधायक नंदकिशोर गुर्जर मवाना मेरठ में संघ की बैठक से रात में वापस अपने गनौली गांव लौट रहे थे तभी अचानक ये हमला हुआ. जिसमें उनकी गाडी के शीशे पर गोलियां लगीं है. जिससे वह टूट गया.



विधायक नंदकिशोर गुर्जर पर हुए जानलेवा हमले के बाद पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है. पुलिस बदमाशों की सुराग के लिए हिंडन नदी के पुल के पास फरुखनगर के जंगल में कॉन्बिंग कर रही है. आज सुबह SP सिटी मौके पर पहुंच गए हैं जबकि सीईओ बॉर्डर विधायक को सुरक्षा घेरे में लेकर उनके घर छोड़ आए. नंदकिशोर गुर्जर पर हुए जानलेवा हमले के बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है, सैकड़ों लोग उनके घर पर एकत्र हैं विभिन्न सामाजिक संगठनों क्षेत्रवासियों ने हमले की घोर निंदा की है.

हमले के बाद एसएसपी वैभवकृष्ण ने क्या कहा-




Next Story