
गाजियाबाद पुलिस की बड़ी कामयाबी, 5 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 4 कार व 15 दोपहिया वाहन बरामद

गाजियाबाद : उत्तरप्रदेश के जनपद गाजियाबाद में पुलिस ने एक बड़ा खुलासा किया है. पुलिस ने एक वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है. इनके कब्जे से तीन कार एक इनोवा कार तथा 15 दोपहिया वाहन बरामद हुए हैं.
एसएसपी गाजियाबाद वैभव कृष्ण व एसपी सिटी आकाश तोमर द्वारा पूरे जनपद में आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली टीम को चेकिंग के तहत गोरंग फैक्ट्री के पास लाल कुंआं की तरफ से दिल्ली की तरफ आती हुई एक इनोवा कार को रोका गया. पूछताछ के दौरान इनोवा कार का न. फर्जी पाया गया. जिसके बाद पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए हुए पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया.
अभियुक्तों से तलाशी के दौरान तीन अदद चाकू नाजायज व चार अदद डुप्लीकेट मल्टीपरपज चाबियाँ बरामद हुईं. फिर जब इन अभियुक्तों से कड़ी पूछताछ की गयी तब इनके कब्जे से तीन चार पहिया वाहन, चोरी के लिए प्रयुक्त एक इनोवा कार तथा 15 दोपहिया चोरी के वाहन बरामद हुए.




