गाजियाबाद

कवि इंद्रप्रसाद अकेला का सड़क हादसे में निधन

Special Coverage News
4 Aug 2019 6:57 PM IST
कवि इंद्रप्रसाद अकेला का सड़क हादसे में निधन
x
इंद्रप्रसाद अकेला हिंदी के जाने-माने कवि थे। वे कई बड़े-बड़े कवि सम्मेलनों में भी हिस्सा ले चुके हैं।

गाजियाबाद के मोदीनगर में हापुड़ रोड पर सड़क हादसे में कवि इंद्रप्रसाद अकेला की मौत हो गई। वे मछरी अपनी बहन की ससुराल सिंदारा देने गए थे। वहां लौटते वक्त हादसा हुआ। इंद्रप्रसाद अकेला मुरादनगर आयुध निर्माणी में कार्यरत थे। वे मुरादनगर में रेलवे रोड पर रहते थे।

इंद्रप्रसाद अकेला हिंदी के जाने-माने कवि थे। वे कई बड़े-बड़े कवि सम्मेलनों में भी हिस्सा ले चुके हैं। पुलिस ने उनके शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। उनकी मौत की सूचना से परिजन व उनके चाहने वालों में शोक की लहर दौड़ गई है।

बता दें कि 10 जुलाई 1963 को मुरादनगर के ढिंढार गांव में इंद्र प्रसाद अकेला का जन्म हुआ था। अकेला को देश के अनेक मंचों से अखिल भारतीय कवि सम्मेलनों में सम्मानित किया जा चुका है। साहित्य-मनीषी, काव्यश्री, साहित्य-सम्राट और हास्य-व्यंग बाण से सम्मानित हो चुके हैं।

Next Story