Archived

CM योगी ने सबसे लम्बे एलिवेटेड रोड का किया उद्घाटन, बोले- 'आखिरी व्यक्ति तक विकास पहुंचाने को प्रतिबद्ध'

Arun Mishra
30 March 2018 2:36 PM IST
CM योगी ने सबसे लम्बे एलिवेटेड रोड का किया उद्घाटन, बोले- आखिरी व्यक्ति तक विकास पहुंचाने को प्रतिबद्ध
x
सीएम योगी ने इसके साथ ही 1791.63 करोड़ की 19 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया।
गाजियाबाद : उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को गाजियाबाद में यूपी गेट से राजनगर एक्सटेंशन तक जाने बाले देश के सबसे लम्बे एलिवेटिड रोड का उद्घाटन किया। इसके साथ ही सीएम ने जिले में 1791.63 करोड़ की 19 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया।

सीएम योगी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार आखिरी व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश की पिछली सरकारों ने विकास को रोक रखा था। हमारी सरकार हर व्यक्ति की सुरक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

सीएम योगी ने पूर्ववर्ती सपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि एलिवेटेड रोड का काम भले ही 2014 में शुरू हो गया हो लेकिन यदि एलिवेटर सरकार रहती तो यह काम कभी पूरा नहीं होता। सपा सरकार ने कमीशनबाजी के चक्कर में रेलवे से बगैर अनुमति लिए पर्यावरण मंत्रालय की भी अनुमति नहीं ली और काम शुरू कर दिया। भाजपा सरकार ने नए सिरे से इस रोड का काम शुरू कराया।

योगी सरकार ने पूर्ववर्ती सपा सरकार पर कमीशनखोरी का आरोप लगाते हुए कहां की नोएडा ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेस वे विकास प्राधिकरण में पौने दो लाख घर ऐसे थे जिनका पजेशन कमीशनखोरी के चलते नहीं मिल पा रहा था उन्होंने कहा कि हमने आकर काम कराया और अगले महीने तक हम इनमें से 50000 घर लोगों को हैंड ओवर कर देंगे।

आपको बता दें कि 10.30 किलोमीटर की एलिवेटेड रोड का निर्माण नवंबर 2014 में शुरू हुआ था। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने इसका निर्माण कराया है। 11,000 करोड़ रुपये की लागत से बनी 6 लेन एलिवेटिड रोड 10.30 किलोमीटर लंबी है। यह एलिवेटिड सड़क यूपी गेट से सीधे राजनगर एक्सटेंशन को जोड़ेगी। इस रोड के खुलने केसाथ ही गाजियाबाद के लोगों का दिल्ली जाने की दूरी कम हो जाएगी।

वहीं, पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए अपने ट्वीटर पर लिखा कि राम राम जपना पराया काम अपना।


Next Story