
Archived
गाजियाबाद : इंदिरापुरम में 13वीं मंजिल से गिरी युवती की मौके पर मौत, पुलिस जांच में जुटी
Arun Mishra
12 April 2018 3:59 PM IST

x
ऐंजल जुपिटर सोसायटी में घरेलू काम करने वाली एक 18 वर्षीय युवती 13वें मंजिल से गिर गई। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
ग़ाज़ियाबाद : उत्तरप्रदेश के जनपद ग़ाज़ियाबाद के इंदिरापुरम में आज एक दर्दनाक हादसा हुआ है। इंदिरापुरम की ऐंजल जुपिटर सोसायटी में घरेलू काम करने वाली एक 18 वर्षीय युवती 13वें मंजिल से गिर गई। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
मृतका का नाम बबली है। जो कि कुकरेला जिला छतरपुर मध्य प्रदेश की रहने वाली थी। पिता का नाम संतोष है। बबली जुपिटर सोसायटी में घर में साफ़ -सफाई का काम करती थी। मृतका जुपिटर सोसायटी के टावर A में 13 वे मंजिल पर फ्लैट नंबर 1303 में काम करती थी। आज सुबह मृतका अपनी नानी लक्ष्मी और आरती के साथ सोसायटी में काम कर रही थी।
गाजियाबाद : इंदिरापुरम में ऐंजल जुपिटर सोसायटी की 13वीं मंजिल से गिरी युवती की मौके पर मौत, पुलिस जांच में जुटी@Uppolice @ghaziabadpolice @ips_tomar
— Special Coverage (@SpecialCoverage) April 12, 2018
Read : https://t.co/sK3nuJ6NHG pic.twitter.com/S3Z4uq6wdo
जिस फ्लैट में वह काम कर रही थी वह फ्लैट मनोरंजन नामक व्यक्ति का है। मनोरंजन दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में वकील है। हालांकि मनोरंजन ने अभी फ्लैट पर कब्ज़ा नहीं लिया है।
वहीं, मृतका बबली के साथ काम करने वाली एक साथी का कहना है कि गिरने से पहले बबली दो बार मम्मी कहकर चिल्लाई थी।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। चौकी इंचार्ज अरविन्द कुमार शर्मा अपनी टीम के साथ पहुंचे और मौके पर पहुंचे थे। वहीं सीओ धर्मेंद्र चौहान भी मौके पर पहुंचे और घटना की बिस्तृत जानकारी ली।
रिपोर्टर : रामअवध भगत
Next Story




