गाजियाबाद

गाजियाबाद में पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

Special Coverage News
22 Sept 2019 10:04 AM IST
गाजियाबाद में पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
x

अजीत रावत

गाजियाबाद :- साहिबाबाद पुलिस और बदमाशों के बीच हुई सरेशाम मुठभेड़ में एक लुटेरा पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। उसका साथी भाग निकला। घायल बदमाश के कब्जे से एक बाइक और असलाह बरामद किया गया है।

एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि थाना साहिबाबाद एसएचओ जितेंद्र कुमार सिंह द्वारा पुलिस टीम से साथ मोहननगर पीएनबी बैंक के पास शाम करीब साढे पांच बजे चैकिंग की जा रही थी। उसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध व्यक्ति को रोकने का इशारा किया गया पर वे नहीं रुके औऱ जान से मारने की नियत से पुलिस पार्टी पर फायर करते हुए बाइक भगा ले गए। पुलिस ने घेरांबदी को तो बदमाशों ने पुनः फायरिंग की।

पुलिस पार्टी की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसका साथी भाग निकला। पूछताछ में घायल बदमाश ने अपना नाम कुनिल ग्वाला S/o प्रेम ग्वाला निवासी चूड़ीपट्टी थाना किशनगंज जिला किशनगंज बिहार बताया है। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती किया गया है। मुठभे़ड़ की सूचना मिलते ही एसपी सिटी श्लोक कुमार व सीओ साहिबाबाद डा. राकेश मिश्रा भी मौके पर पहुंचे।

बताया गया कि गत 11 सितंबर को क्षेत्र में हुई फैक्ट्री कर्मचारी से इस बदमाश ने ढाई लाख की लूट की थी। उस लूटी रकम में से 15 हजार रुपये इसके पास से मिले हैं। लूट के संबंध में साहिबाबाद के मु0अ0सं0- 1956/19 धारा 392 भादवि पंजीकृत है और ढाई लाख की लूट में वाछिंत चल रहा था। इसके पास से एक तमंचा, कारतूस और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद हुई है। गिरफ्तार अभियुक्त के अन्य अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है ।

Next Story