
Archived
पूर्व विधायक अमरपाल शर्मा पर पुलिस ने रखा 25 हजार का इनाम
शिव कुमार मिश्र
13 Oct 2017 1:27 PM IST

x
File Photo : Former MLA Amarpal Sharma
ग़ज़ियाबाद: कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक अमरपाल शर्मा पर गाजियाबाद पुलिस ने 25 हजार का ईनाम घोषित किया. पुलिस ने साहिबाबाद थाने से पूर्व विधायक पर इनाम घोषित किया है. यह इनाम उन पर बीजेपी नेता गज्जी भाटी की हत्या के आरोपी के कारण किया गया है.
आपको बता दें कि भाजपा नेता गजेंद्र भाटी हत्याकांड में फरार चल रहे विधायक अमरपाल शर्मा को कोर्ट ने 10 अक्टूबर तक सरेंडर का समय दिया था। अमरपाल के कोर्ट में हाजिर न होने पर पुलिस ने उन पर 25 हजार का इनाम घोषित कर दिया है.
विधायक पर आरोप है कि विधायक ने ही बीजेपी नेता गज्जी भाटी की हत्या कराई थी. जिसे पकड़े गये अभियुक्तों ने भी स्वीकार किया. वहीँ विधायक ने इस हत्याकांड में फसाने की बात की, उनोहने कहा कि यह मेरी राजनैतिक हत्या करने का प्रयास है.
Next Story




