गाजियाबाद

गाजियाबाद एसपी सिटी श्लोक कुमार बने हमीरपुर के पुलिस अधीक्षक, मनीष कुमार बने एसपी सिटी गाजियाबाद

Special Coverage News
12 Oct 2019 9:28 AM IST
गाजियाबाद एसपी सिटी श्लोक कुमार बने हमीरपुर के पुलिस अधीक्षक, मनीष कुमार बने एसपी सिटी गाजियाबाद
x
वहीं हमीरपुर एसपी हेमराज मीणा को बस्ती का एसपी नियुक्त किया है.

गाजियाबाद : उत्तरप्रदेश की योगी सरकार ने तीन आईपीएस और दो पीपीएस अधिकारीयों का ट्रांसफर किया है. जिसमें गाजियाबाद एसपी सिटी आईपीएस श्लोक कुमार को हमीरपुर जिले का एसपी बनाया गया है वहीं हमीरपुर एसपी हेमराज मीणा को बस्ती का एसपी नियुक्त किया है.

आपको बतादें बस्ती जिले में बीजेपी नेता की हत्या होने के कारण मुख्यमंत्री योगी ने नाराजगी जाहिर करते हुए एसपी पंकज कुमार को पुलिस मुख्यालय से सम्बन्ध कर दिया है.


वहीं एसपी सिटी गाजियाबाद के पद पर जनपद बुलंदशहर के ग्रामीण पुलिस अधीक्षक पद पर तैनात मनीष कुमार मिश्रा को एसपी सिटी गाजियाबाद बनाया गया है. मनीष कुमार पूर्व में गाजियाबाद में एसपी कंट्रोल रूम के पद पर रह चुके हैं. जबकि पावर कारपोरेशन में तैनात हरेंद्र कुमार को एसपी ग्रामीण बुलंदशहर नियुक्त किया गया है.


आप भी देखिये गाजियाबाद एसपी सिटी के पद पर तैनात आईपीएस श्लोक कुमार का इंटरव्यू -


Next Story