Archived

गाजियाबाद : खोड़ा में पांच मंजिला इमारत गिरी, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका?

Arun Mishra
27 July 2018 8:21 PM IST
गाजियाबाद : खोड़ा में पांच मंजिला इमारत गिरी, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका?
x
बताया जाता है कि बारिश के चलते इमारत की नींव कमजोर हो गई और देखते ही देखते पांच मंजिला इमारत भरभरा कर गिर पड़ी।

गाजियाबाद : नोएडा बार्डर पर बसे खोड़ा कॉलोनी में पांच मंजिला इमरात गिरने से मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। बताया जाता है कि बारिश के चलते इमारत की नींव कमजोर हो गई और देखते ही देखते पांच मंजिला इमारत भरभरा कर गिर पड़ी।

जानकारी के मुताबिक इस इमारत में कई परिवार रह रहा था। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। मौके पर राहत और बचाव के लिए प्रशासनिक अमला पहुंच चुका है। एनडीआरएफ की टीम भी रेस्क्यू के लिए रवाना हो चुकी है।



Next Story