
Archived
गाजियाबाद : प्रॉपर्टी डीलर नरेश यादव की गोली मारकर की हत्या, पुलिस जांच में जुटी!
Arun Mishra
5 May 2018 2:11 PM IST

x
मौके पर पहुंची पुलिस
विजय नगर थाना क्षेत्र में दिन-दहाड़े प्रॉपर्टी डीलर नरेश यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई है?
गाजियाबाद : गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र के तिगरी गोल चक्कर के पास कार सवार बदमाशों ने नरेश यादव नाम के प्रॉपर्टी डीलर की ऑफिस में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि तीन बदमाश कार में सवार थे जिन्होंने इस घटना को अंजाम दिया। गोली लगने के बाद नरेश यादव को नोएडा के फोर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां पर उपचार के दौरान नरेश यादव की मौत हो गई।
मौके पर पहुंचे गाजियाबाद एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि कार सवार बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है। घटना के पीछे क्या वजह है इस बात की जांच की जा रही है। हालांकि शुरुआती जांच में यह भी बताया जा रहा है कि नरेश यादव का प्रॉपर्टी को लेकर किसी से विवाद चल रहा था। नरेश का ट्रैवल का बिजनेस भी था और यह ऑफिस दोनों ही कामों में इस्तेमाल होता था। बदमाशों को पता था कि दिन के वक्त नरेश यहां पर बैठते हैं। मौके से एक तमंचा और कई कारतूस बरामद किए गए हैं।
बहरहाल घटना के पीछे चाहे जो वजह रही हो लेकिन एक बार फिर पुलिस के सामने बड़ी चुनौती है क्योंकि एक तरफ जहां प्रदेश में लगातार एनकाउंटर हो रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ हार्डकोर क्रिमिनल घटना को अंजाम देकर बड़े ही आसानी से मौके से फरार हो जाते हैं। देखना दिलचस्प होगा गाजियाबाद पुलिस इस घटना का खुलासा कब तक कर पाती है।
Next Story




