
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- गाजियाबाद
- /
- Kavi Nagar police...
गाजियाबाद
Kavi Nagar police station area of Ghaziabad: गाजियाबाद के थाना कवि नगर इलाके में नाबालिक लड़की ने पंखे से लटक कर खुदकुशी की
Shiv Kumar Mishra
24 March 2022 1:31 PM IST

x
17 साल की लड़की ने की पंखे से लटककर आत्महत्या, परिजनों ने लगाया एक लड़के पर प्रताड़ित करने का आरोप
अरुण चंद्रा
गाजियाबाद के थाना कवि नगर इलाके के रहने वाले मनु देव शर्मा की नाबालिक पुत्री देव श्री ने अपने घर पंखे से लटक कर खुदकुशी कर ली। खुदकुशी की वजह एक देवा चौधरी नाम के लड़के के द्वारा परेशान करना बताया जाता है।
गौरतलब है कि लड़की की उम्र 17 वर्ष है और वह नाबालिग थी बावजूद इसके लड़का लड़की पर दवाब बनाकर परेशान कर रहा था। जिसके करण लड़की काफी परेशान और तनाव में रह रही थी।
घरवालों के अनुसार उन्होंने लड़के को काफी समझाया था बावजूद इसके लड़का अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था। लड़की ने लड़के की हरकतों से परेशान होकर कल शाम लगभग 6:30 बजे जब लड़की के घर पर कोई नहीं था तब पंखे से लटक कर खुदकुशी कर ली। परिजनों को जानकारी मिलने के बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी अब लड़की के परिजन पुलिस से न्याय की गुहार लगा रहे हैं।
Next Story