
Archived
1417 दिन बाद जेल में कमाये 99 हजार दान में देकर डासना जेल से रिहा हुए तलवार दंपति
शिव कुमार मिश्र
16 Oct 2017 5:15 PM IST

x
आरुषि-हेमराज की हत्या के आरोप में पिछले चार साल से जेल में बंद डॉ. राजेश तलवार और नूपुर तलवार सोमवार हो रिहा गए। तलवार दंपति ने 1417 दिन डासना जेल में काटे हैं, इस दौरान दोनों ने कुल 99 हजार रुपए काम करके कमाए हैं।
राजेश तलवार जेल में अधिकारियों और कैदियों के दांतों का इलाज करते थे। वहीं नूपुर बच्चों और महिलाओं को पढ़ाती थीं। जिसके बदले में हर एक ने 49500 रुपए कमाए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक जेल से रिहा होने से पहले तलवार दंपति ने जेल में कमाए पैसों को कैदियों के कल्याण के लिए दान दे दिए। बता दें, हाई कोर्ट ने सबूतों का अभाव का हवाला देकर तलवार दंपति को आरुषि-हेमराज हत्याकांड में बरी कर दिया था। सोमवार को हाईकोर्ट ने उनके जेल से रिहाई के ऑर्डर जारी किए थे।
डासना जेल से रिहा होने से एक दिन पहले रविवार को तलवार दंपति ने अपने साथी कैदियों के साथ मुलाकात करने में अपना वक्त बिताया। इसके साथ ही जेल अस्पताल में दांतों का इलाज कराने के लिए मरीजों की संख्या भी काफी थी।
राजेश तलवार आम दिनों में अस्पताल 9 बजे पहुंचते थे, लेकिन रविवार के दिन सुबह आठ बजे ही पहुंच गए थे और उन्होंने कैदियों का इलाज करना शुरू कर दिया। इसके अलावा नूपुर ने जेल के मंदिर में जाकर रविवार सुबह नाश्ते से पहले पूजा की।
Next Story




