गाजियाबाद

गाजियाबाद में पत्नी समेत दो मासूमों की हत्या कर फरार हुआ आरोपी

Special Coverage News
21 April 2019 10:35 PM IST
गाजियाबाद में पत्नी समेत दो मासूमों की हत्या कर फरार हुआ आरोपी
x

गाजियाबाद जिले के थाना इंदिरापुरम के ज्ञानखंड-4 के एक फ्लैट में एक व्यक्ति ने अपनेी पत्नी व तीन मासूम बच्चों की चाकू से गोद कर हत्या कर दी। आरोपी साफ्ट इंजीनियर है और नौकरी छूटने से तनाव में था। आरोपी द्वारा हत्या का वीडियो फैमिली ग्रुप पर अपलोड किए जाने पर वारदात की जानकारी हुई।

ज्ञानखंड-4 सुमित कुमार अपनी पत्नी, अंशुबाला, पुत्र पांच वर्षीय परमेश व जुड़़वा चार वर्षीय बेटी-बेटा आकृति व आरव रहता है। सुमित बंगलुरू में किसी कंपनी में साफ्टवेयर इंजीनियर था मगर कुछ समय पहले उसकी नौकरी छूट गई तो वह गाजियाबाद घर पर आ गया। उसकी पत्नी अंशुबाला किसी प्लेवे स्कूल में टीचर थी।

आज शाम पुलिस को डायल 100 पर कॉल आई कि ज्ञानखंड के फ्लैट में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी व तीन बच्चों की हत्या कर दी। सूचना मिलने पर पुुलिस मौके पर गई तो मकान का ताला लगा था। पुलिस ने मकान का ताला तोड़ कर अंदर प्रवेश किया तो बैडरूम में अंशुबाला औऱ तीन बच्चों के खून से लथपथ शव पड़े थे।

घटनास्थल पर खून जमा हुआ था। ऐसा लगता था कि कई घंटे पहले ये वारदात हुई। कहा जा रहा है कि सुमित ने हत्या किए जाने का वीडियो आज शाम छह बजे के बाद फैमिली ग्रुप पर अपलोड किया था। यही नहीं उसने साले को फोेन कर वारदात की जानकारी देते हुए कहा कि वह आत्महत्या करने जा रहा है।

एसपी सिटी श्लोक कुमार ने बताया कि आज शाम सूचना् मिली थी, उसके बाद पुलिस मौके पर गई। उन्होेंने कहा कि सुमित की नौकरी छूट गई थी। संभवत वह तनाव में था। हत्या उसने क्योें कि यह उसके पकड़़े जाने पर ही पता चल सकेगा।

Next Story