Archived

भाइयों बहनों.........हमारी सरकार का ये "आख़िरी" बजट - प्रमोद कृष्णम

भाइयों बहनों.........हमारी सरकार का ये आख़िरी बजट - प्रमोद कृष्णम
x
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला

देश के जाने माने धर्मगुरु आचार्य प्रमोद कृष्णम ने केंद्र की मोदी सरकार पर बजट और राजस्थान चुनाव की हार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा भाइयों बहनों.........हमारी सरकार का ये "आख़िरी" बजट है. आचार्य यहीं नहीं रुके और भी बोलते गए.

आचार्य ने कहा कि राजस्थान में बीजेपी का क़िला "ध्वस्त" हो गया, लेकिन "गोदी मीडिया" बजट को ही "रो" रहा है. जबकि किसी हार जीत पर घंटों डिबेट कराने वाली मिडिया इस बड़ी हार पर बिलकुल मुंह नहीं खोल रही है आखिर क्यों?

आचार्य ने कहा कि मोदी जी देश अब आपके "झूँठ" से परेशान है, और "हार" का ठीकरा आप "वसुंधरा" के सिर पर फोड़ना चाहते हो. क्यों? जिस तरह हर जीत का सेहरा पहनते आये हो उसी तरह इस हार का भी सेहरा बांध लो तो ठीक रहेगा.

बजट को लेकर बोलते हुए आचार्य प्रमोद ने कहा कि बजट का कितना असर पड़ेगा ये नहीं पता, लेकिन "अजमेर" और "अलवर" की हार 2019 का गणित बिगाड़ देगी. इससे अब बीजेपी का तम्बू उखड़ने का एलान हो गया है. और लोगों को बजट के बाद बम्बू करने में आसानी होगी.

आपको बता दें आचार्य प्रमोद कृष्णम मोदी के तम्बू उखड़ने की घोषणा स्पेशल कवरेज न्यूज से काफी पहले ही कर चुके है. यह बात उन्होंने श्राद्ध के महीने बुलेट ट्रेन के उद्घाटन के दौरान कही थी.

Next Story