Archived

आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली जान से मारने की धमकी, FIR दर्ज

Arun Mishra
12 April 2018 5:19 PM IST
आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली जान से मारने की धमकी, FIR दर्ज
x
Acharya Pramod Krishnam (File Photo)
आचार्य के मोबाइल पर मौत के घाट उतारने का मैसेज आया है. जिसके बाद आचार्य ने गाजियाबाद में एफआईआर दर्ज कराई है.
गाजियाबाद : कल्कि पीठधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को जान से मारने की धमकी मिली है. आचार्य के मोबाइल पर मौत के घाट उतारने का मैसेज आया है. जिसके बाद आचार्य ने गाजियाबाद में एफआईआर दर्ज कराई है.
आचार्य प्रमोद कृष्णम से जब इस मामले में 'स्पेशल कवरेज न्यूज़' की फोन पर बात हुई तो उन्होंने बताया 11 अप्रैल को जब वो एक न्यूज़ चैनल के लाइव कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे थे तब मेरे उनके मोबाइल पर व्हाट्सप्प पर धमकी भरा मैसेज आया है जिस पर मुझे मौत के घाट उतारने की खुली धमकी दी गई है.
आचार्य ने बताया कि इस मामले में थाना लिंक रोड में एफआईआर भी दर्ज कराई गई है. उक्त धमकी का स्क्रीन शॉट भी थानाध्यक्ष को सौंप दिया गया है. आचार्य ने बताया कि मैंने अपनी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस से गुहार लगाई है कि इस तरह कि कई धमकियां इन कट्टरपंथी संगठनों द्वारा मुझे दी जा चुकीं हैं. धमकियों के चलते मेरी जान को खतरा बना हुआ है.
Next Story