
गाजियाबाद पुलिस की एक और बड़ी कामयाबी, खोड़ा पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा 25000 का इनामिया अपराधी

गाजियाबाद: अपने कामों को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाले आईपीएस वैभव कृष्ण एसएसपी ने अपने युवा साथी आईपीएस आकाश तोमर एसपी सिटी के साथ गाजियाबाद की पिच पर बदमाशों को आउट करना शुरू कर दिया. जिले के खोड़ा कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो अपाची वाइक सवार बदमाशों को घेरा. जिसमें एक बदमाश मौका पाकर भाग गया जबकि दूसरा बदमाश गोली लगने से घायल हो गया. घायल बदमाश को पुलिस ने मेक्स होस्पिटल में कराया भर्तीऔर फ़रार बदमाश की तलाश जारी है.
पुलिस के मुताबिक़ मिली जानकारी के अनुसार बदमाशों और पुलिस के बींच मुठभेड़ में तोसीफ नाम के बदमाश को लगी गोली. घायल बदमाश तौसीक पुत्र वसीक बुलंदशहर जनपद के गांव अडाली का रहने वाला है. घायल बदमाश तौसीक पर सरकार द्वारा 25 हज़ार का इनाम घोषित है. यह मुठभेड़ खौड़ा थाना क्षेत्र के सोम बाज़ार पुशता के पास हुई. अपाची बाइक पर दोनों बदमाश सवार थे . जब तक पुलिस ने एक को गिरफ्तार किया तब तक दूसरा बदमाश फ़रार हो गया.
तौसीक का अपराधिक इतिहास काफी बड़ा है. इसके कब्जे से एक नाजायज ३१५ वोर का तमंचा और दो कारतूस भी बरामद हुए है. इस घटना की जानकारी मिलते ही आला अधिकारी मौके पर पहुंचे. एसएसपी वैभव क्रष्ण और एसपी सिटी आकाश तोमर ने घायल बदमाश तौसीक से ली जानकारी.




