गाजियाबाद

बाबासाहेब ने सिखाया है राष्ट्रभक्ति और भाईचारे का रास्ता - मुन्नवर चौधरी

Shiv Kumar Mishra
4 July 2021 2:05 PM IST
बाबासाहेब ने सिखाया है राष्ट्रभक्ति और भाईचारे का रास्ता - मुन्नवर चौधरी
x
गौरतलब है कि मुनव्वर चौधरी बसपा के एक कर्मठ नेता है जो कि विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समस्याओं पर निर्भीक होकर अपना मत रखते हैं।

गाजियाबाद। आज हालात देश के बेहद उत्तार चढ़ाव वाले हैं जहां जाति धर्म के नाम पर राजनीति हो रही है ऐसे में बसपा नेता मुनव्वर चौधरी ने देश को एक पैगाम दिया है। उनका कहना है कि आपसी भाईचारा, प्रेम और सौहार्द ही हमारी शक्ति है। जिसके चलते अखंड भारत का सपना पूरा हो सकता है। यही नहीं हम कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक एक आवाज में आपस में भाईचारे द्वारा ऐसा देश से निर्माण कर सकते हैं जो कि विश्व में हमें विश्व गुरु बनाने की ओर अग्रसर होगा।

इस संबंध में चौधरी ने कहा कि निश्चित रूप से आज देश को आपसी भाईचारे और राष्ट्रभक्ति की आवश्यकता है। जिस पर चलकर हम युवा लोग राष्ट्र निर्माण में अग्रणी भूमिका निभा सकते हैं ऐसे में बाबा साहब अंबेडकर के बताए हुए रास्ते और संविधान का शत-प्रतिशत पालन करना हमारे लिए श्रेयस्कर है। जिसके चलते हम निश्चित रूप से यह तय कर सकते हैं कि आज हर भारतीय एक है और विदेशी ताकतों को पूरी तरह से मजबूती के साथ जवाब दे सकता है। स्थानीय राजनीति इस पर हावी नहीं हो सकती क्योंकि राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रभक्ति ही हमारे लिए सर्वश्रेष्ठ है। ऐसे में हम लोगों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि हम सबसे पहले हिंदुस्तानी हैं और इसके बाद ही धर्म जाति और वर्ग शुरू होते हैं।

हमारा फर्ज है कि हम कारगिल युद्ध को ना भूलें और चीन के मौजूदा खतरे को भी अनदेखा ना करें। ऐसे में हमें राष्ट्रीय एकजुटता और सामाजिक गठबंधन को मजबूत करना है ताकि हम सब लोग मिलकर एक भाई बहन की तरह ही पूरे देश को संभाल सके। हमें विदेशी ताकतों का कठोरतम निर्णय के साथ पालन करना है और सुनिश्चित करना है कि किसी भी तरह से कोई भी विदेशी ताकत अपने निजी स्वार्थ रहित करते हुए किसी भी धर्म और जाति के लोगों को बरगलाना सके।

गौरतलब है कि मुनव्वर चौधरी बसपा के एक कर्मठ नेता है जो कि विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समस्याओं पर निर्भीक होकर अपना मत रखते हैं।

Next Story