
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- गाजियाबाद
- /
- गाजियाबाद में बड़ा...
गाजियाबाद में बड़ा सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार पांच लोगों की मौत

गाजियाबाद जिले में बड़ा हादसा हुआ है। मुरादनगर में रात करीब 2:30 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से ट्रॉली में सवार 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हुए हैं। घायलों को गाजियाबाद के संजय नगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी लोग साहिबाबाद क्षेत्र के रहने वाले हैं, बताया जा रहा है कि यह सभी मजदूर थे और काम कर घर लौट रहे थे।
जानकारी के अनुसार गांव पोहली के रहने वाले कुछ युवक गाजियाबाद में रहकर विद्युत विभाग में बिजली की लाइन खींचने का काम करते थे। बीती रात दुहाई गांव के पास से बिजली के तारों की लाइन खींचने के बाद ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर वापस गाजियाबाद जा रहे थे । उसी समय ट्रक चालक ने ट्रैक्टर ट्रॉली में जोरदार टक्कर मार दी । जिससे उसमें सवार चार युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई मृतकों में दुर्गेश पुत्र ब्रह्मपाल 25 वर्ष कृष्णपाल पुत्र बलिराम 23 वर्ष प्रवेश पत्र डोरीलाल आयु 22 वर्ष सुक्का पुत्र मामचंद आयु 23 वर्ष बताए गए हैं । हादसे में कई मजदूर घायल बताए गए है । मृतकों में एक युवक सहारनपुर का भी बताया गया है । इस हादसे के बाद पोहली गांव व आसपास के इलाके में शौक की लहर है । पोहली के सभी मृतक जाटव समाज के बताए गए हैं।




