Archived

लव जिहाद का नारा देने वाली भाजपा ने लव में की जिहाद, महानगर अध्यक्ष को हटाया

लव जिहाद का नारा देने वाली भाजपा ने लव में की जिहाद,  महानगर अध्यक्ष को हटाया
x
प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पाण्डेय द्वारा वर्तमान में गाजियाबाद महानगर महामंत्री श्री मान सिंह गोस्वामी को गाजियाबाद महानगर का कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया

भारतीय जनता पार्टी के गाजियाबाद महानगर अध्यक्ष अजय शर्मा लव जिहाद के शिकार हो गये. जिले में एक पूर्व हिन्दू जिलाधिकारी की पोती ने एक मुस्लिम समुदाय के युवक से शादी की थी. यकायक इस शादी की जानकारी बीजेपी नेताओं को मिली तो मौके पर जा धमके और शादी का प्रतिरोध करने लगे. जबकि दोनों परिवार में से किसी को कोई परेशानी नहीं थी. और बहां पर माहौल खराब खराब होते होते बचा, पुलिस कर्मियों को लाठियां तक चलानी पड़ी.


घटना की जनकारी जब प्रदेश के पदाधिकरियों को लगी तो पार्टी की छवि न बिगड़े इस लिहाज ने आनन फानन में महानगर अध्यक्ष अजय शर्मा को दोषी मानते हुए पद से हटा दिया , जबकि अजय शर्मा के नेत्रत्व में पार्टी को नगर निगम मेयर के पद पर सबसे बड़ी जीत मिली. लेकिन इसमें एक सवाल जरुर खड़ा होता है जहाँ लव जिहाद के मुद्दे को लेकर सत्ता में आने वाली भाजपा अब इस मुद्दे से भी भटक जायेगी.


गाजियाबाद के भाजपा महानगर अध्यक्ष दायित्वमुक्त

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेन्द्रनाथ पाण्डेय के निर्देश पर गाजियाबाद के भाजपा महानगर अध्यक्ष को दायित्वमुक्त किया गया है. प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने गाजियाबाद के ताजा घटनाक्रम के चलते गाजियाबाद महानगर के भाजपा अध्यक्ष अजय शर्मा को पदमुक्त किया. सोनकर ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पाण्डेय द्वारा वर्तमान में गाजियाबाद महानगर महामंत्री श्री मान सिंह गोस्वामी को गाजियाबाद महानगर का कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया गया.


आपको बता दें कि अब भारतीय जनता पार्टी धीरे धीरे हिंदूवादी छवि से निकलना चाहती है लेकिन चुनाव के दौरान अपनी उसी छवि के सहारे वैतरणी पार करती है. इससे अब हिन्दू भी एक बार सोच ,में जरुर पढ़ जाएगा कि पार्टी का एजेंडा आखिर क्या है?


Next Story