
Archived
बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर सड़क हादसे में घायल, अस्पताल में भर्ती!
Arun Mishra
29 Jun 2018 1:54 PM IST

x
विधायक नंदकिशोर गुर्जर अपने गांव गनौली में सैकड़ों लोगों के साथ सीसी रोड का उद्घाटन करने के बाद वापस अपने घर लौट रहे थे..
गाजियाबाद : उत्तरप्रदेश के जनपद गाजियाबाद की लोनी विधानसभा से विधायक नंदकिशोर गुर्जर एवं उनके कई साथी शुक्रवार सुबह हुए एक सड़क हादसे में घायल हो गए। इलाज के लिए सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, विधायक नंदकिशोर गुर्जर शुक्रवार सुबह 10:30 बजे अपने गांव गनौली में सैकड़ों लोगों के साथ सीसी रोड का उद्घाटन करने के बाद वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही चारे से भरी बैल बुग्गी भीड़ को रौंदती हुई निकल गई।
इस घटना में विधायक के बाएं पैर मैं फ्रैक्चर हुआ है, जबकि भाजपा मंडल अध्यक्ष रूपा चौधरी स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकुमार चौधरी सहित करीब एक दर्जन लोग घायल हुए हैं।
Next Story




