Archived

बीजेपी का असली देश प्रेम, तिरंगा से ऊपर बीजेपी का झंडा

बीजेपी का असली देश प्रेम, तिरंगा से ऊपर बीजेपी का झंडा
x

भारतीय जनता पार्टी का असली देश प्रेम आज गाजियाबाद के घंटाघर पर देखने को मिला. जब देश के स्वाभिमान के प्रारूप तिरंगे के ऊपर बीजेपी का झंडा लहरा रहा था. जबकि प्रसाशन अनभिज्ञ बना रहा. गाजियाबाद में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भी कार्यकर्म था लेकिन इस घटना से जिले के सभी देश प्रेमियों में आक्रोश की स्तिथि बन गई.


मिली जानकारी के मुताबिक शहर के सबसे व्यस्ततम घंटाघर इलाके में घंटाघर के ऊपर तिरंगा लहराता है. जो हमारे सभी के लिए बेहद गौरव की बात है. जब इसी तिरंगे के उपर बीजेपी के झंडा लहरा रहा था तो लोंगों के होश उड़ गए. आनन फानन में प्रसाशनिक अधिकारीयों के फोन घनघना उठे. तब जाकर झंडा उतारा गया. लेकिन सीएम के कार्यक्रम होने के बाबजूद भी किसने इतने बड़े दुस्साहस की बात की.


हालांकि अभी किसी भी उच्चाधिकारी ने इस पर कोई बात नहीं की है. इतना जरुर कहा कि जो भी दोषी होगा उस पर कार्यवाही करेंगे. क्या बीजेपी का असली देश प्रेम यही है या फिर किस बदनीयती से यह काम किया गया.

Next Story