गाजियाबाद

गाजियाबाद के चिरंजी विहार में मारी व्यवसाई को गोली, मौके पर मौत

Special Coverage News
25 Sept 2019 4:47 PM IST
गाजियाबाद के चिरंजी विहार में मारी व्यवसाई को गोली, मौके पर मौत
x

ग़ाज़ियाबाद के कविनगर में सुखसागर के मालिक महेश आहूजा के भांजे को चिरंजीव विहार में अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी .कविनगर थाना क्षेत्र के चिरंजीव विहार में बदमाशो ने अमित नामक व्यापारी की गोली मार कर हत्या कर दी है.

वहीँ शहर में दिनदहाड़े हुई वारदात से इलाके में हडकम्प मच गया. घटना के समय मौके पर मौजूद लोंगों ने बताया कि एक मोटर साईकिल पर तीन बदमाश सवार थे जिन्होंने अपने मुंह पर गमछा बाँध रखा था और हेलमेट भी पहने हुए थे. उन बदमाशों ने अमित की गाडी के सामने आकार बाइक लगाई और ताबड़तोड़ चार गोलियां अमित के जिस्म में ठोंक दी.

यह घटना अमित के घर के पास हुई थी तो परिचित लोंगों ने अमित के परिजनों को यह जानकरी दी. उन्होंने आकर घायल अमित को गाडी में डालकर अस्पताल ले गये. जहाँ उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई. दिनदहाड़े हुई वारदात से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है. फिलहाल परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है.

Next Story