गाजियाबाद

गाजियाबाद में भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग सम्मेलन में विरोध करने पहुंचे त्यागी समाज के लोगों पर मुकदमा दर्ज

Shiv Kumar Mishra
8 Aug 2023 3:49 AM GMT
गाजियाबाद में भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग सम्मेलन में विरोध करने पहुंचे त्यागी समाज के लोगों पर मुकदमा दर्ज
x
Case filed against the people of Tyagi community who came to protest in BJP's training class conference in Ghaziabad

गाजियाबाद जनपद में बीते दिनों बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने आए हुए थे, उस दौरान त्यागी समाज के लोगों ने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष को गेट बंद करके घुसने नहीं दिया। इस के चलते मंत्री स्वतंत्र देव ने माफी भी मांगी तब जाकर गेट में घुसने दिया गया।

आज इसी के चलते गाजियाबाद कमिश्नरी के पुलिस चौकी के चौकी इंचार्ज नीति खंड ने धरना प्रदर्शन करने वाले 4 मुख्य के खिलाफ धारा 341,342,149, और 143 में बॉबी त्यागी, मांगेराम त्यागी अमित त्यागी और विकास त्यागी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

क्या था मामला

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और प्रदेश के राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप का त्यागी समाज के लोगों ने करीब दो घंटे तक घेराव किया। त्यागी समाज के लोगों ने स्वतंत्र देव सिंह एवं भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

यह लोग भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्य सरकार के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के बयान से खफा थे। उनका कहना था कि स्वतंत्र देव ने मुज़फ्फरनगर के शुक्रतीर्थ में त्यागी समाज एवं दो अन्य समाजों को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया है। काफी गहमागहमी के बाद त्यागी समाज के लोग वापस चले गए। जिसके बाद मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने एक वीडियो बयान जारी करके माफ़ी मांगी है।

दरअसल प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, मंत्री नरेंद्र कश्यप और संगठन के अन्य पदाधिकारी आज यहां मानसरोवर भवन में आयोजित प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होने के लिए आए थे। यह प्रशिक्षण वर्ग पार्टी के जिला पंचायत अध्यक्ष और सदस्यों के लिए आयोजित किया गया था। इसी दौरान त्यागी समाज का प्रतिनिधिमंडल भूपेंद्र चौधरी से मिला, लेकिन बाद में त्यागी समाज के नेता मांगेराम त्यागी के नेतृत्व में समाज के अनेक कार्यकर्ता मानसरोवर गेट पर बैठ गए और जमकर हंगामा किया।


Next Story