

इंदिरापुरम : गाजियाबाद के इंदिरापुरम में इंडियन ओवरसीज बैंक से ठगी का मामला सामने आया है। यहां एक युवक के चेक के द्वारा उसके खाते से अवैध निकासी हुआ है।
खबर के अनुसार इंदिरापुरम में इंडियन ओवरसीज बैंक से अंकित शर्मा नामक युवक ने होम लोन लिया था। जिसमें बैंक ने सिक्योरिटी के तहत अंकित से सात चेक साइन करवाके जमा करवा लिए थे। बैंक के कहे अनुसार अंकित ने चेक संख्या 166163 से 166169 तक चेक जमा करवा दिए थे।
जिसमे चेक संख्या 166168 से अंकित के खाते से पैसे निकाल लिए गए। युवक के पास जब निकासी का मैसेज आया तो युवक बैंक गया तब बैंक में पूरी गड़बड़ी का पता चला। युवक ने तुरंत पुलिस को सुचना दी, पुलिस ने मामले में संज्ञान लेते हुए तुरंत बैंक में जाकर संपर्क किया।
पुलिस इस मामले की तहकीकात कर रही है। इस पुरे मामले में पीड़ित का कहना है की जिस व्यक्ति ने उस चेक से पैसे निकाले है वह सीसीटीवी फुटेज में साफ़ साफ़ दिखाई दे रहा है।
वहीं जब स्पेशल कवरेज न्यूज़ की टीम ने बैंक मैनेजर से इस मामले की जानकारी लेनी चाही तो बैंक मैनेजर ने औरत होने की दुहाई देते हुए पत्रकारों को ब्रांच से बाहर कर दिया और कहा की ये मेरी ब्रांच का मामला है हम खुद मिलके सुलझा लेंगे। और मीडिया कर्मियों को धमकी भी दी।
रिपोर्ट- (राम अवध भगत)




