गाजियाबाद

छठ पूजा के मद्देनजर प्रशासनिक अधिकारियों ने लिया घाटों की व्यवस्थाओं का जायजा

सुजीत गुप्ता
7 Nov 2021 11:59 AM GMT
छठ पूजा के मद्देनजर प्रशासनिक अधिकारियों ने लिया घाटों की व्यवस्थाओं का जायजा
x

गाजियाबाद। संपूर्ण भारत में छठ पूजा शुरू होने वाली है। जिस क्रम में गाजियाबाद में भी 62 जगह छठ की पूजा की जाती है।गाजियाबाद में पूजा करने वाले श्रद्धालुओं को अच्छी और साफ सफाई सुरक्षा व्यवस्था और घाटों पर चल रही तैयारी का जायजा लेने पहुंचे।

गाजियाबाद के जिलाधिकारी,मेयर,नगर आयुक्त जहा आज छठ पूजा की शुरुआत में मेयर आशा शर्मा के द्वारा नारियल फोड़कर शुभारंभ किया गया। साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों ने छठ घाट पर झाड़ू लेकर सफाई व्यवस्था भी दुरुस्त की ओर सभी श्रद्धालुओं को कोविड नियम का पालन व 2 गज की दूरी मास्क है जरूरी का भी संकल्प दिलाया। साथ ही अच्छी व्यवस्था श्रद्धालुओं को मुहैया कराने की बात प्रशासनिक अधिकारी द्वारा की गई।

इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए गाजियाबाद के जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि छठ पर्व को मनाने के लिए जिला प्रशासन के द्वारा विशेष अभियान चलाया गया है। हिंडन नदी किनारे की जाने वाली छठ पूजा के लिए साफ-सफाई का कार्य किया जा रहा है।इसके लिए सिंचाई विभाग विद्युत विभाग के अलावा नगर निगम और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी तमाम तरह की गाइडलाइन जारी की गई है। सभी विभाग के कर्मचारी अपने-अपने काम में पूरी तरह मुस्तैद है।

उन्होंने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से भी यहां पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।तमाम सीसीटीवी कैमरा लगाए जा रहे हैं। किसी भी इमरजेंसी की हालत में एंबुलेंस और फायर फाइटर भी रखे गए हैं। उन्होंने कहा कि मेले में अधिक भीड़ होने के कारण जिस तरह से सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम होने चाहिए वह सभी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने बताया कि जहां पर छठ मेला 10 और 11 नवंबर को मनाया जाएगा। जो भी समयावधि तय होगी।उस समय अवधि तक सभी इंतजाम किए जाएंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि वह सभी लोगों से अपील करते हैं। कि अभी कोविड-19 संक्रमण का खतरा टला नहीं है। इसलिए मेले के दौरान भी मास्क और दो गज की दूरी का अवश्य पालन करें।

इस अवसर पर जायजा लेने पहुंची नगर निगम की महापौर आशा शर्मा ने बताया कि पिछले 2 साल से छठ पूजा कोविड-19 संक्रमण के कारण नहीं हो पाई थी।इस बार छठ पूजा का अवसर प्राप्त हुआ है।इसे ध्यान में रखते हुए नगर निगम के द्वारा हर तरह की तैयारी पहले से ही की जा रही है। छठ घाट की पिछले 15 दिन से सफाई का कार्य लगातार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अब से पहले गाजियाबाद में 65 छठ घाट थे। इस बार 2 घाट और बढ़ाए गए हैं यानी 67 घाट पर पूरी तैयारी चल रही है।

वही मौके पर पहुंचे नगर निगम के नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तँवर ने बताया कि पिछले 2 साल से कोरोना काल के दौरान छठ पूजा का आयोजन नहीं हुआ था।लेकिन इस बार लोग बेहद उत्साहित हैं।इस बार बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।लेकिन भले ही भीड़ अधिक हो नगर निगम के द्वारा इस तरह के इंतजाम किए जा रहे हैं। कि भीड़ को देखते हुए सभी इंतजाम किए गए हैं और आसानी से छठ त्यौहार को मैनेज कर लिया जाएगा।

सुजीत गुप्ता

सुजीत गुप्ता

    Next Story