
Archived
गाजियाबाद : यशोदा हॉस्पिटल में भर्ती बहनोई से मिलने पहुंचे CM योगी आदित्यनाथ!
Arun Mishra
6 May 2018 8:22 PM IST

x
मुख्यमंत्री की बड़ी बहन पुष्पा चौधरी वैशाली में परिवार के साथ रहती हैं। उनके पति राजेंद्र चौधरी की शुक्रवार शाम अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
गाजियाबाद : ब्रेन हेमरेज होने के बाद गंभीर हालत में कौशांबी के यशोदा अस्पताल में भर्ती अपने बहनोई का हालचाल जानने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार शाम गाजियाबाद पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में बहन और अन्य परिजनों से मुलाकात की और ढांढ़स बंधाया। साथ ही उन्होंने बहनोई के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बड़ी बहन पुष्पा चौधरी वैशाली में परिवार के साथ रहती हैं। उनके पति राजेंद्र चौधरी की शुक्रवार शाम अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
राजेंद्र का हाल जानने मुख्यमंत्री शाम करीब पांच बजे यशोदा अस्पताल पहुंचे। पांच डॉक्टरों की टीम के साथ वह आइसीयू पहुंचे और राजेंद्र के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। अस्पताल के डायरेक्टर पीएन अरोड़ा ने बताया कि ब्रेन हेमरेज होने के बाद राजेंद्र की हालत बेहद गंभीर है। दिमाग के जिस हिस्से को नुकसान पहुंचा है उसकी सर्जरी नहीं की जा सकती है। ऐसे में डॉ. सुमंतो चटर्जी, डॉ. एपी ¨सह, डॉ. राजकुमार, डॉ. अंशुमन त्यागी और डॉ. सचिन माहेश्वरी की टीम लगातार उनकी देखरेख कर रही है। इससे उन्हें लाभ हुआ है, लेकिन अगले 72 घंटे बेहद नाजुक हैं।
Next Story




