गाजियाबाद

गाजियाबाद पुलिस का सराहनीय कार्य, मुठभेड़ में पच्चीस हजार का इनामिया बदमाश हुआ घायल

Special Coverage News
7 Sept 2019 4:46 PM IST
गाजियाबाद पुलिस का सराहनीय कार्य, मुठभेड़ में पच्चीस हजार का इनामिया बदमाश हुआ घायल
x

गाजियाबाद एसएसपी सुधीर कुमार का ऑपरेशन क्लीन अभियान जोरों पर है. चौबीस घंटे में अब तक इनकाउंटर में कई इनामिया अपराधी घायल हुए. जिन्हें उपचार के बाद जेल भेज दिया गया. पूरे जनपद में अपराधियों में हडकम्प मचा हुआ है.

मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार रुपये का एक इनामी वाछिंत बदमाश घायल हुआ जिसके कब्जे से एक मोटरसाईकिल व अवैध असलहा बरामद हुआ है. यह मामला थाना मसूरी पुलिस व अल्फा टीम दौराने चैकिंग भूड़गड़ी बम्बा के पास एक मोटरसाइकिल पर सवार 1 संदिग्ध व्यक्ति को रोकने का इशारा किया गया पर नही रुका तथा भागते हुए जान से मारने की नियत से पुलिस पार्टी पर फायर किया गया.

पुलिस पार्टी की जवाबी फायरिंग में बदमाश राशिद पुत्र सद्दीक निवासी जेहरा थानां कोतवाली देहात बुलन्दशहर गोली लगने से घायल हुआ है. जिसको गिरफ्तार कर उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती किया गया है. घायल बदमाश राशिद थाना मसूरी से सरिया लूट में वांछित चल रहा था जिस पर 25 हजार का इनाम घोषित था.

इसके अलावा घायल बदमाश शातिर लुटेरा है जिस पर दिल्ली और एनसीआर में करीब दर्जन भर से ज्यादा लूट डकैती के मुकदमें है गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 1 तमंचा 315 बोर मय 1 खोखा, 2 जिन्दा कारतूस व थाना विजयनगर से चोरी की गई एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है.

Next Story