Archived

गाजियाबाद में दलित नेता और केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले का विरोध, कार्यक्रम से वापस लौटाये

गाजियाबाद में दलित नेता और केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले का विरोध, कार्यक्रम से वापस लौटाये
x

गाजियाबाद: इंदिरापुरम में ग्रेट जाटव सभा के नेशनल अवार्ड कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले मुख्य अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे. एनडीए सरकार में उनकी पार्टी शामिल है. इसलिए दलित समाज उनसे सवाल कुछ ज्यादा ही पूंछ रहा है.


रामदास के सहयोगी दल बीजेपी नेता द्वारा संविधान पर दिए बयान को लेकर दलित समाज के लोगो ने रामदास को घेर लिया जिसके बाद उन्हें कार्यक्रम से वापस जाना पड़ा. हालांकि रामदास ने अपनी तरफ से बीजेपी के नेताओं ने के बयान पर अपनी सफाई भी दी.


बीजेपी नेताओं दुवारा संविधान पर दिए बयान को लेकर दलित समाज के लोगो ने मंत्री को इस कदर आड़े हाथ लिया कि उन्हें कार्यक्रम बीच में छोड़कर जाना पड़ा. अपना विरोध दर्ज करवाते हुए दलित समाज के लोगों ने जमकर हंगामा भी किया.

Next Story