
Archived
सनसनीखेज खुलासा : टीचर संग समलैंगिक संबंध बनाने से मना करने पर बेटी ने मां का किया कत्ल!
Arun Mishra
4 April 2018 12:20 PM IST

x
आरोपी ने ने पुलिस को बताया कि सेम सेक्स संबंध को लेकर उसकी मां बार-बार प्रताड़ित करती थी?
गाजियाबाद : दिल्ली के कविनगर इलाके में रिश्तों पर से भरोसा उठा देने वाली घटना सामने आई है. एक मां को उसकी बेटी ने इतनी बुरी तरह से पीटा कि उसकी मौत हो गई. दरअसल, बेटी ने अपनी ही मां को बुरी तरह से पीट-पीट कर इसिलए मार डाला, क्योंकि मां ने बेटी को अपनी महिला टीचर के साथ लेस्बियन संबंध रखने से मना किया था.
लेस्बियन संबंध रखने से मना करने पर 21 वर्षीय रश्मि राणा और उसकी पार्टनर टीचर निशा गौतमा ने महिला के ऊपर आयरन के रॉड से सिर पर हमला किया और उसे बुरी तरह से घायल कर फरार हो गई. जिसके बाद उसकी मौत हो गई.
आरोपी लड़की के पिता सतीश कुमार ने कविनगर पुलिस स्टेशन में 9 मार्च को अपनी बेटी और उसकी टीचर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया. सतीश ने अपनी पत्नी पुष्पा देवी की मौत की आरोपी बेटी और उसकी महिला टीचर को बनाया है. पुलिस तभी से उन दोनों की तलाश कर रही थी.
मगर अब उन दोनों को पुलिस ने गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस पूछताछ के बाद आरोपी बेटी ने अपनी मां की हत्या की बात को कबूल किया है. साथ ही पुलिस ने यह भी कहा कि राणा अपनी पार्टनर के साथ काफी समय से घर से अलग रह रही थी.
पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने कहा कि रश्मि राणा अपनी टीचर से अलग होना नहीं चाहती थी. इसलिए उसने गुस्से में अपनी मां के ऊपर रॉड दे मारा और जिससे उसके मां की मौत हो गई. पुलिस ने यह भी कहा कि जिस वक्त यह घटना हुई, उस वक्त मृतक महिला के पति सतीश घर पर नहीं थे.
टिप्पणियां अपराध को कबूलने के बाद रश्मि राणा ने पुलिस को बताया कि सेम सेक्स संबंध को लेकर उसकी मां बार-बार प्रताड़ित करती थी. राणा और उसकी पार्टनर टीचर दोनों को जेल भेज दिया गया है.
Next Story




