Archived

गाज़ियाबाद में दिन दहाड़े पड़ी डकैती, डॉ दम्पति को बंधक बनाकर लाखों की लूट

गाज़ियाबाद में दिन दहाड़े पड़ी डकैती, डॉ दम्पति को बंधक बनाकर लाखों की लूट
x
दिन दहाड़े पड़ी डकैती से खुली पुलिस की सुरक्षा की पोल

गाजियाबाद: शहर के नामी गिरामी पाश एरिया में दिन दहाड़े डॉ दम्पति को बंधक बनाकर लाखो रूपये लूट कर ले गए. घटना साहिबाबाद थाना क्षेत्र के बसुन्धरा सेक्टर 2 के सी ब्लाक में डॉ नीरज अग्रवाल के आवास कम नर्सिंग होम पर खेला बदमाशों ने खेला नंगा नाच और लाखों की लूट कर चम्पत हो गये.




- हथियारबंद बदमाशों ने 45 मिनट तक डॉ नीरज अग्रवाल को पत्नी समेत बंधक बनाया. उस दौरान ज्वेलरी समेत 45 लाख की लूट ले जाने का मामला सामने आया है.

- हथियारबंद बदमाशों ने सम्पत्ति के साथ साथ सीसीटीवी कैमरे का यूपीएस भी उखाड़ ले गए.

- देश की राजधानी दिल्ली की सीमा से सटे हये गाजियाबाद की वसुंधरा कालौनी. दिन दहाड़े हुई घटना के बाद भी पुलिस विभाग में चुप्पी.

- गाजियाबाद ही नहीं पूरे उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त नजर आ रही है. दिल्ली की सीमा से सटे नॉएडा, गाजियाबाद में अपराधी बेलगाम

- दिन दहाड़े हुई डकैती से फिर साबित हुआ शासन प्रशासन पंगु और बदमाशों के हौसले बुलंद. पहले भी कई बार हत्या और लूट पाट की कई घटना घटित हो चुकी है.

Next Story